नौकरी नहीं मिली तो युवक ने निकाला कमाल का आइडिया, ट्रैफिक सिग्नल से हो गया मशहूर,

नौकरी नहीं मिली तो युवक ने निकाला कमाल का आइडिया, ट्रैफिक सिग्नल से हो गया मशहूर,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बेरोज़गारी..दुनियाभर की सबसे बड़ी समस्याओं में शुमार है। खासकर आज के समय में जब कॉम्पिटिशन इतनी बढ़ गई है और नौकरी पाने के लिए सिर्फ अनुभव और काबिलियत ही जरुरी नहीं, एक ढंग की नौकरी मिल पाना सच में मुश्किल है। लेकिन जीवन हार मानने का नाम नहीं है और इन्हीं मुश्किलों में से कोई नया तरीका इजाद करना ही होता है। ऐसा ही कुछ किया है दुबई के रहने वाले इस युवक ने, जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में है।

जल्द शादी कर सकते हैं मलाइका-अर्जुन, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखी दिल की बात

नौकरी पाने के लिए सबसे जरुरी है कि आपसा सीवी सही तरीके से सही स्थान पर पहुंचे। इसके कई जरिए हो सकते हैं, आप डाक से भेज सकते हैं, खुद जाकर जमा कर सकते हैं या फिर आजकल ऑनलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है। लेकिन इस युवक को कहीं सफलता हासिल नहीं हो पा रही थी। जहां रोजगार वेबसाइट पर नौकरी नहीं मिलने बाद इसने एक अनोखा तरीका निकाला। लविन दुबई की रिपोर्ट के मुताबिक (reported Lovin Dubai) नवर मौखलती (Nawar Moukhalati) नााम के एक शख्स ने ट्रैफिक सिग्नल (traffic signal) पर लोगों को अपना सीवी सौंपना शुरु कर दिया। लेकिन सिर्फ सीवी नहीं, इसके साथ वो एक चॉकलेट बार भी स्टेपल कर देता था और एक नोट भी जिसपर लिखा था ‘अगर आप मुझे नौकरी दिलाने में मदद करते हैं तो मैं आपका शुक्रगुजार रहूंगा। मैं आपके लिए प्रेम और सुख से भरे एक सुंदर दिन की कामना करता हूं।’ इस नोट में उसका नाम और कॉन्टेक्ट डिटेल अटैच थी। नोट में उनके नाम और संपर्क विवरण का भी उल्लेख है.

जानकारी के मुताबिक नवर ने इसमें अल जरका विश्वविद्यालय (Al Zarqa University) में व्यवसाय की शिक्षा ली है और वो अरबी और अंग्रेजी भाषा बोल सकते हैं। इससे पहले वो सेल्समैन के रूप में काम कर चुके हैं और उनके पास बिक्री कार्यालयों में कई वर्षों का अनुभव है। नवर मौखलाती ने इस बारे में अपने लिंक्डइन अकाउंट (LinkedIn account) पर भी पोस्ट किया है। ये खबर लगते ही लोग इस नवर के इस आइडिया के फैन हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में बहुत सारे लोग सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा है कि जिन कंपनियों को क्रिएटिव लोगों की जरुरत है वे इन्हें अपने साथ जरुर रखें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews