लॉकडाउन में बाहर खाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, देखिये वीडियो

लॉकडाउन में बाहर खाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना महामारी के कारण लोग घरों में कैद हो गई हैं। बाहर निकलने पर खतरा है और ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन है। ऐसे में बाहर जाकर खाना पीना तो और भी जोखिम का काम है। किसी भी रेस्टॉरेंट या होटल में डाइन इन को लेकर आशंका ही रहती है कि पता नहीं वहा कैसी सफाई होगी। कुर्सी टेबल पर पहले कौन आकर बैठा होगा। लेकिन हर मुसीबत का एक अलग तरह का समाधान होता है और वो है जुगाड़।

जबलपुर : शादी के बाद गायब हुआ युवक, तलाश में जुटी पुलिस

ऐसी ही जुगाड़मेंट निकाला है एक रेस्टरां मालिक ने। इसका वीडियो शेयर किया है आईपीएस दीपांशु काबरा ने जिसमें हम देख सकते हैं कि रेस्टॉरेंट की तरफ से कार में ही डाइनिंग के इंतजाम कराए जा रह हैं। लोग अपनी कार लेकर वहां जाते हैं और फिर वेटर एक मोबाइल टेबल टॉप लेकर आता है और कार की दोनों खिड़की पर उसे होल्ड कर देता है। इसके बाद आपकी कार आपकी डाइनिंग टेबल बन जाती है और यहां आप मजे से अपने पसंदीदा व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews