
Adidas brother Ajitdas : एडिडास दुनियाभर में मशहूर स्पोर्स्ट ब्रांड है। खासकर अपने शूज़ के लिए ये बहुत ही लोकप्रिय है। लेकिन जैसा होता है, मशहूर ब्रांड्स की नकल भी खूब होती है और बाजार में इनकी सस्ती कॉपी की भरमार होती है। ऐसा ही कुछ हुआ है एडिडास के साथ भी। लेकिन ये काफी मजेदार है जिसे शेयर किया है मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने।
उन्होने एक ट्वीट किया है जिसमें जूते की एक तस्वीर है। इसका लोगो और ब्रांडनेम एडिडास की तरह ही है, लेकिन करीब से देखने पर असलियत नजर आती है। दूर से जो एडिडास जैसा दिख रहा है, थोड़ा ज़ूम इन करने पर समझ आता है कि वो तो दरअसल ‘अजीतदास’ (Ajiddas) लिखा हुआ है। लेकिन ये इतनी कलाकारी से लिखा है कि एकबारगी कोई भी धोखा खा जाए। ट्रेडमार्क वगैरह सब एडिडास से कॉपी किया है लेकिन नाम एकदम देसी है।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है ‘ये पूरी तरह तार्किक है। इसका सिर्फ यही अर्थ है कि आदि का एक भाई है जिसका नाम अजीत है। वसुधैव कुटुम्बकम।’ इस ट्वीट को लेकर अब कई तरह के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने तो महिंद्रा नाम और लोगो वाले जूते की तस्वीर भी पोस्ट कर दी है। वहीं कोई इसे बेतुका बता रहा है। अब जो भी हो, लेकि एडिडास का भाई अजीतदास सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Completely logical. It just means that Adi has a brother called Ajit. Vasudhaiva Kutumbakam? 😊 pic.twitter.com/7W5RMzO2fB
— anand mahindra (@anandmahindra) November 22, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

