Facebook खोलने पर महिला कर्मचारी जड़ती थप्पड़, बॉस ने इसी काम के लिए नौकरी पर रखा

Facebook खोलने पर महिला कर्मचारी जड़ती थप्पड़, बॉस ने इसी काम के लिए नौकरी पर रखा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज के दौर में मोबाइल (Mobile) हमारे लिए सबसे जरूरी गैजेट बन गया है और सोशल मीडिया आदत। ये आदत कब लत में बदल जाती है, पता भी नहीं चलता। आज के समय कई लोग मोबाइल और सोशल मीडिया एडिक्शन के शिकार हो गए हैं और कई बार ये इस हद तक पहुंच जाता है कि निजी जीवन और काम भी प्रभावित होने लगता है। ऐसे में ये खबर पहली नजर में भले ही फनी लगे, लेकिन दरअसल ये अलार्मिंग सिचुएशन है।

Indore : मॉडल्स की बोल्ड फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने पुणे से पकड़ा

एक कारोबारी ने अपने यहां सिर्फ इसलिए नौकरी पर रखा, ताकि जब भी वो आदत से मजबूर होकर काम के बीच अपना फेसबुक (Facebook) अकाउंट खोले, वो कर्मचारी उसे थप्पड़ (slap) मारे। जी हां..ये अजीब जरूर लग सकता है लेकिन भारतीय-अमेरिकी कारोबारी  (Indian-American Businessman) मनीष सेठी (Manish Sethi) ने एक एम्पलाई हायर की थी जो उन्हें काम के बीच फेसबुक चलाने पर थप्पड़ मारती थी। हालांकि ये बात 9 साल पुरानी लेकिन हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) ने इसपर प्रतिक्रिया दी है जिसके बाद ये वीडियो फिर वायरल हो रहा है।

थप्पड़ मारने वाली इस महिला का नाम कारा (Kara) है। मनीष सेठी ने बताया था कि आम दिनों में उनके काम की प्रोडक्टिविटी 35-40 प्रतिशत के आस पास होती थी। लगातार फेसबुक चलाने की आदत उनके काम को बुरी तरह प्रभावित कर रही थी और इसीलिए उन्होने कारा को इस काम पर रखा। उनका कहना है कि जब कारा उनके पास होती तो काम का प्रतिशत 98 फीसद तक चला जाता है। कारा को थप्पड़ मारने के एवज़ में 8 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से सैलरी मिलती थी। ये बात 9 साल पुरानी भले हो, लेकिन आज के समय में और महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि मौजूदा दौर में सोशल मीडिया ने हम सबके दिलो दिमाग पर इतना कंट्रोल कर लिया है कि हम रियल लाइफ से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में ये खबर हमें सचेत करती हैं कि बैलेंक करना कितना जरूरी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews