Chocolate train : क्या आपने देखी है चॉकलेट ट्रेन, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Chocolate train

Chocolate train video goes viral : आपने कई तरह की चॉकलेट खाई होंगी। कई तरह की चॉकलेट देखी होंगी। आजकल तो डिजाइनर चॉकलेट्स का बड़ा मार्केट है वहीं कई लोग घरों में भी आपकी मनचाही डिजाइन और फ्लेवर की चॉकलेट्स बनाकर देने का काम करने लगे हैं। हार्ट शेप से लेकर फ्लावर्स, इमोजी, डॉल या फिर कार्टून कैरेक्टर..तरह तरह की चॉकलेट्स बाजार में उपलब्ध है। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट की ट्रेन देखी है।

चॉकलेट ट्रेन 

आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जो किसी आई टॉनिक की तरह काम करेगा। इसे देखकर आप भी इस शेफ को कलाकार का दर्जा देने में पीछे नहीं हटेंगे। ये हैं फ्रांसीसी-स्विस पेस्ट्री शेफ अमौरी गुइचोन जो एक चॉकलेट निर्माता भी हैं। इस वीडियो में वो चॉकलेट की ट्रेन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे पहले इन्होने इसके लिए इंजन वाला पार्ट बनाया। और फिर सिलेंड्रिकल पार्ट्स तैयार किए। बारी बारी से ट्रेन के पहिए, सीढ़ी और दूसरे पार्ट्स बनाए गए। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एक एक कर सारे पार्ट्स एंसेबल किए गए और हो गई ट्रेन तैयार। लेकिन अभी तो इसमें कलर किया जाना बाकी है। अब इसे लाल, सुनहरे और ब्लैक एडिबर कलर से सजाया गया। इसके बाद ये हूबहू ट्रेन के मॉडल वाली चॉकलेट की ट्रेन तैयार है। इसे और रियल दिखाने के लिए इंजन से धुंआ निकलने की तकनीक का इस्तेमाल भी किया गया है। आप इसमें सवारी भले न कर पाएं, लेकिन इसका स्वाद जरुर उठा सकते हैं। शेफ अमौगी गुइचोन इस तरह की कारीगरी के लिए बहुत मशहूर हैं और अक्सर ऐसे कमाल के वीडियो शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अकाउंट से शेयर हुआ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और कई लोग सवाल कर रहे हैं कि इस ट्रेन को शो पीस की तरह सजाया जाएगा या फिर इसे खाने के उपयोग में लिया जाएगा। बहरहाल, आप भी इस वीडियो को देखिए और चॉकलेट वाली ट्रेन का आनंद उठाइये।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews