
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बारिश के मौसम में या किसी पाइपलाइन के फट जाने पर जब सड़क पर पानी भर जाता है, तो सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल चलने वालों को होती है। आसपास से गुज़र रही गाड़ियां उनपर पानी उछालती हुई जाती है और वो पूरी तरह गंदे पानी से भीग जाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ अजीबोगरीब लोग भी हैं जो हर हालात में मजे लेना जानते हैं।
आज हम आपको को वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपको भरोसा हो जाएगा कि कैसे कैसे मजेदार लोग होते हैं। यहां एक सड़क किनारे बोर्ड लगा है ‘Splash us’ मतलब हमपर पानी उड़ाओ। रिमझिम बारिश हो रही है और सड़क पर पानी भरा हुआ है। वहीं बैंच पर तीन दोस्त बैठे हुए हैं। बोर्ड पढ़ने के बाद ड्राइवर्स उनके बिल्कुल पास से गाड़ी निकाल रहे हैं और पानी छपाक से तीनों पर उछल रहा है। इस तरह पानी उड़ने से वो तीनों बहुत मज़े ले रहे हैं और जोर से चीयर्स कर रहे हैं। उनके हाथों में ड्रिंक्स हैं और बारिश के इस मौसम का आनंद लेने के लिए उन्होने ये अनोखा तरीका निकाला है। ये वीडियो काफी मजेदार है और आप भी इसे देखकर तरोताज़ा महसूस करेंगे।
Only like minded friends are needed to enjoy life ❤️ pic.twitter.com/J1oIPWzlQ4
— See Funny video (@seefunnyvideo) March 15, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

