Viral Video : मांग में सिंदूर भरकर खेतों में प्याज बो रही है विदेशी युवती, लाखों लाइक मिले

Viral Video : मांग में सिंदूर भरकर खेतों में प्याज बो रही है विदेशी युवती, लाखों लाइक मिले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया ने दुनिया को एक स्मार्ट फोन में समेट दिया है। हमें यहां ऐसे ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जो शायद असल दुनिया में कभी नहीं देख पाएं। किसी विदेशी सुदूर कोने से लेकर हमारे ही देख के किसी गांव तक की हलचल यहां पता चल जाती है। कई ज्ञानवर्धक, मनोरंजक और सूचनात्मक जानकारियों का भंडार है यहां। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडयो दिखाने जा रहे हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Viral Video: यूपी का रहने वाला यह शख्स संस्कृत भाषा में करता है बात, वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

कहते हैं प्यार में इंसान कुछ भी कर बैठता है। ये वीडियो इसी की बानगी है। इसमें एक विदेशी महिला सलवार कुर्ता पहने, मांग में सिंदूर लगाए खेत में काम करती नजर आ रही है। एक शख्स उससे सवाल कर रहा है और वो हिंदी में जवाब दे रही है। उनके बीच की बातचीत और नोंकझोक से लगता है कि रिकॉर्डिंग करने वाला उसका पति है। वो उससे पूछता है कि क्या मैं तुमसे कुछ पूछ कर सकता हूं..इसपर वो कहती है ‘हां जरुर।’ फिर वो सवालों के जवाब में बताती है कि जर्मनी से है और यहां खेत में प्याज बो रही है। सवाल करने वाला कहता है कि ‘तुम सात समंदर पार करके जर्मनी से इंडिया प्याज लगाने आई हो’ तो वो हंसते हुए कहती है ‘मज़ा आ रहा है।’ इस बीच वहां थोड़ी दूर खड़ी एक महिला हंसते हुए दिखाई देती है जिसे पुरुष मम्मीजी कहता है, संभवत: वो इस लड़की की सास है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर namastejuli नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हिंदी में उसका नाम जूली शर्मा लिखा है और इस छोटी सी कहानी को देखकर लगता है कि इस प्यारी सी लड़की ने एक भारतीय लड़के के साथ शादी की है और अब भारतीय परिवेश में अच्छे से घुल मिल गई है। वीडियो के साथ कैप्शन है ‘मम्मी जी का रिएक्शन सबसे अच्छा था। मैं परिवार के साथ ये सादा जीवन बहुत इन्जॉय कर रही हूं। मैं एक महीने से अपने पति के गांव में रह रही हूं और मैं अपने परिवार के साथ प्रकृति के इतने करीब रहकर बहुत खुश हूं।’ वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews