युवती ने पति और ससुर संग ‘कजरारे-कजरारे’ पर किया धमाल डांस, वीडियो वायरल

युवती ने पति और ससुर संग ‘कजरारे-कजरारे’ पर किया धमाल डांस, वीडियो वायरल

Bride dance with husband and father in law : फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सॉन्ग ‘कजरारे कजरारे’ आज भी डांस नंबर और पार्टी सॉन्ग्स लिस्ट में हिट है। इस गीत में ऐश्वर्या राय, उनके पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन की तिकड़ी का कमाल देखते ही बनता है। इस रील राइफ की रिएलिटी रियल लाइफ में भी देखने को मिली जब एक युवती ने संगीत कार्यक्रम में अपने पति और ससुर के साथ इसी गाने पर डांस किया।

कजरारे-कजरारे एक ऑल टाइम सुपरहिट सॉन्ग है। चाहे इसके लिरिक्स हों, म्यूजिक या फिर डांस…सब एक से बढ़कर एक है। इस सॉन्ग की एनर्जी कुछ सी है कि जहां बजता है वहां समां बंध जाता है। खासकर शादियों में तो इसपर खूब डांस किया जाता है। लेकिन एक ही मंच पर कोई अपने पति और ससुर के साथ डांस करे..ये बात अब भी कम ही देखने में आती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक डांस वायरल हो रहा है जिसमें नई नवेली बहू स्टेज पर अपने पति और ससुर के साथ धमाल स्टाइल में डांस कर रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर एक युवती ‘कजरारे कजरारे’ गाने पर डांस कर रही है। तभी उसका पति भी वहां पहुंच जाता है। लेकिन रियल सरप्राइस तो अभी बाकी है। कुछ ही पलों में उसके ससुर जी भी स्टेज पर थे और फिर तीनों ने जो मूव्स किए हैं, वो देखते ही बनते हैं। यहां पति और ससुर एक जैसी ड्रेस में हैं और ससुर जी भी फुल धमाल कर रहे हैं। उनका ये धमाकेदार डांस देखकर मेहमान भी खुशी से चीयर करने लगते हैं। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर dulhaniyaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews