
zomato, 2000 note news
Zomato worst rated food : आम तौर पर जब हम ऑनलाइन एप से खाना आर्डर करते हैं तो अच्छा रेस्टॉरेंट अच्छी रेटिंग देखते हैं। ज्यादातर लोग चाहते हैं कि टॉप रेटिंग वाली जगह से ही डिश मंगाई जाए। लेकिन कहते हैं न..तुलसी इस संसार में भांति-भांति के लोग। तो ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो कुछ अजोबीगरीब करने में नहीं हिचकते। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये वीडियो एक कोरियन लड़की ने डाला है। इंस्टाग्राम पर मैगी किम नाम के यूजर ने ये वीडियो पोस्ट किया है और इसमें बताया है कि उसने कैसे जोमेटे पर सबसे खराब रेटिंग वाला खाना ऑर्डर किया। इसमें वीडियो की शुरुआत होती है जब वो कहती है ‘क्या आपने कभी जोमेटे का वर्स्ट रेटिंग फूड मंगवाया है।’ इसके बाद वो जोमेटो एप पर जाकर वर्स्ट रेटिंग और रिव्यू वाला खाना ढूंढती है और उसे ऑर्डर कर देती है। इसके बाद लोग उम्मीद करते हैं कि बेकार खाना खाने के बाद वो अपना एक्सपीरियंस शेयर करेगी। लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट है।
ये एक मिक्स इंडियन थाली जैसा कुछ है जिसमें दाल चावल रायता और कुछ दूसरे आइट्म्स हैं। लड़की खाना शुरू करती है और शुरू में ही दाल गिर जाती है। खैर जब वो खाना खाती है तो आश्चर्यजनक रूप से उसे वो काफी पसंद आता है। वो दाल सब्जी रायता चावल में मिलाकर खाती जाती है और तारीफ करती जाती है। आखिर में पूरी थाली खाली करने के बाद वो कहती है कि खाना तो बहुत ही टेस्टी था, शायद मेरा ही टेस्ट खराब है। ये एक मजेदार वीडियो है और इसपर बहुत इंटरस्टिंग कमेंट्स भी आ रहे हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

