लड़की ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, दोस्त ने ही दे दी रेप की धमकी

लड़की ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, दोस्त ने ही दे दी रेप की धमकी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया की दोस्ती कई बार खतरनाक साबित होती है। ऐसा ही हुआ स्कॉटलैंड (Scotland News) के डंबार्टन (Dumbarton) की रहने वाली बेका मैकफर्लेन (Becca McFarlane) के साथ। उनकी इंस्टाग्राम पर एक शख्स से दोस्ती हुई, लेकिन कुछ समय बाद उसने ऐसा कमेंट किया कि वो हैरान रह गई।

इन दिनों फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जहां हम नए नए लोगों से मिलते हैं और कई बार ये आभासीय मुलाकात दोस्ती में भी तब्दील हो जाती है। लेकिन कई बार यहां कुछ लोगों के साथ ऐसी घटनाएं हो जाती है जो किसी को भी परेशान कर सकती है। स्कॉटलैंड की बेका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुई, उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक अनजान शख्स के साथ हुई। 27 साल की बेका  की जिस व्यक्ति से दोस्ती हुई, उसने उसे ड्रिंक्स का ऑफर भी दिया। बेका ने इसके लिए हामी भी भर दी लेकिन फिर उसने एक फोटो पर जो कमेंट किया उसे पढ़कर वो दंग रह गई।

बेका ने अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसपर उस शख्स ने लिखा कि अगर वो उस ड्रेस में उसके सामने आ गयी तो वो जरूर उसका रेप कर देगा। ये सुनकर बेका के होश उड़ गए और उसके आंंसू निकल आए। इसके बाद उसने उस शख्स से दोस्ती तोड़ दी लेकिन उसका कहना है कि अब वो किसी पर भी आसानी से भरोसा नहीं कर पाएगी। इस घटना से अन्य लोगों को भी सबक लेना चाहिए कि सोशल मीडिया पर किसी पर भी भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से परख लें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews