
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अरसे से विदेशी फिल्मों और सिरीज़ में काम कर रही हैं और अब वो एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है। फिलहाल वो पेरिस में ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट के लिए मौजूद हैं और उन्होंने इसे लेकर अपने फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। प्रियंका इस इवेंट की को-होस्ट होंगीं।
देश में एक और Cyclone Gulab की दस्तक, भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट में सितारों का जमावड़ा होगा। न्यूयॉर्क के Billie Eilish से लेकर Seoul में BTS और पेरिस में Elton John तक..यहां कई बड़े स्टार्स जगमगाएंगे। ये कंसर्ट लंदन, लागोस, रिओ, सिडनी, मुंबई से ग्लोबली टेलिकास्ट होंगे। जेनिफर लोपेज और कोल्डप्ले का परफॉर्मेंस न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में होगा, वहींं ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल भी स्टेज पर मौजूद रहेंगे। यहां करीब 10 हजार दर्शकों को अनुमति दी गई है जिनका कोविड वैक्सीनेशन हो चुका है या उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव है।
#PriyankaChopraJonas rehearses before co-hosting the #GlobalCitizenFestival with #DenisBrogniart. pic.twitter.com/yuBXq6zphK
— Filmfare (@filmfare) September 25, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

