Video : जब दादी मां ने किया कमाल का डांस, लोगों ने खूब लुटाया प्यार

Video : जब दादी मां ने किया कमाल का डांस, लोगों ने खूब लुटाया प्यार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहा जाता है कि age is just a number..इस बात को अक्सर उम्रदराज लोग अपनी जीवटता और जीवंतता से साबित भी करते रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही दादी मां से मिलाने जा रहे हैं..जो पूरे जोश और ऊर्जा से साथ डांस कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो मिल जाते हैं..जो हमें जिंदगी को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाने की सीख भी देते हैं। ये वीडियो भी ऐसा ही है जिसमें एक बुजुर्ग महिला पूरे जोश के साथ गरबा कर रही है। इस वीडियो में एक डांस टीचर भी नजर आ रहा है जो दादी मां को डांस सिखा रहा है। दादी मां में इस उम्र में भी सीखने की इतनी ललक है कि वो अपने टीचर की सारे स्टेप्स को बखूबी फॉलो करती दिख रही हैं। इसमें दादी मां के मूव्स कमाल के हैं और उनके चेहरे पर बहुत ही प्यारी स्माइल है। नेटिजन्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by garba lovers (@garba_.lover)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews