अब Monalisa के पीछे पड़े IIT बाबा, किए जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे

IIT बाबा और मोनालिसा दोनों ही ऐसे चेहरे हैं, जो महाकुंभ के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बाबा ने मोनालिसा के बारे में बयान दिया है।
IIT Baba

इस बार का महाकुंभ केवल धर्म, दान पुण्य और अध्यात्म तक सीमित नहीं रहा बल्कि कुछ ऐसे चेहरे सामने आए जो देश भर में फेमस हो गए। पहले जहां कुंभ की चर्चा लोगों के दान-पुण्य और धार्मिक आस्था तक रहती थी तो वहीं अब सोशल मीडिया सेंसेशन जैसा नाम भी इस आध्यात्मिक मेले से जुड़ चुका है। अपनी खूबसूरती से चर्चा बटोरने वाली हर्षा रिछारिया हो लाखों का पैकेज छोड़कर बाबा बने IIT वाले बाबा या फिर मोनालिसा सभी खूब चर्चा में रहे।

मोनालिसा और IIT वाले बाबा तो अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। कजरारी आंखों वाली यह लड़की जहां बॉलीवुड की फिल्मों तक पहुंच चुकी है और जगह-जगह शो कर रही है। वहीं दूसरी तरफ IIT वाले बाबा अपने अलग-अलग बयान और भविष्यवाणियों की वजह से चर्चा में हैं। अब बाबा ने मोनालिसा के बारे में बड़ा बयान दिया है।

मोनालिसा पर बोले IIT Baba

हाल ही में IIT बाबा ने मोनालिसा के बारे में बयान दिया है। उन्होंने यह दावा किया है कि वह इन लोगों के साथ रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि “आपने मोनालिसा की बात की तो मैं काशी में उन लोगों के साथ बहुत रहा हूं। मैं घाट पर ही सो जाता था और उनका जीवन देखा था। वह घाट पर ही रहते हैं वहीं सोते हैं। उनके बच्चों को मेकअप करके शिव पार्वती का गेटअप दे देते हैं और फिर उसी तरीके से आजीविका कमाते हैं। सारी माला वाला लपेटकर वह अलग लगते थे। उनका जीवन कैसा होता है ना, कहां से आते हैं यह लोग, क्या इनका घर नहीं होता है? बाबा ने यह भी कहा कि हर इंसान के कैरेक्टर में घुस के आप उसकी इंसानी कहानी पर फोकस करो।

कुछ दिनों पहले हुए थे ट्रोल

IIT बाबा महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही चर्चा में बने हुए हैं। पहले अपनी एजुकेशन और लाखों का सैलरी पैकेज छोड़कर संत बनने की राह पर चलने की वजह से वह चर्चा में आए थे। इसके बाद परिवार के साथ उनके संबंधों को लेकर जमकर चर्चा हुई थी। बीते दिन उन्होंने भारत पाकिस्तान मैच को लेकर भविष्यवाणी की थी कि इंडिया हार जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस बार विराट कोहली मैच जीत कर दिखा दे। यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई और इंडिया मैच जीत गया। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews