टीवी की चंद्रमुखी ने जब ट्रोलर को दिया करारा जवाब, कहा- ‘पिटकर मानोगे’

टीवी की चंद्रमुखी ने जब ट्रोलर को दिया करारा जवाब, कहा- ‘पिटकर मानोगे’

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। छोटे पर्दे की चंद्रमुखी एक नए अवतार में सामने आई हैं। कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने हाल ही में अपने न्यू हेयर स्टाइल वाली फोटो शेयर की है। इसमें उनके बाल छोटे छोटे कटे हुए हैं और कविता कौशिक काफी सिज़लिंग नज़र आ रही हैं।

जब दुल्हन ने शादी में आए मेहमानों से रखी ऐसी डिमांड, सुनने वालों के उड़ गए होश

एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला अपने नए लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। उन्होने अपने लंबे बालों को छोटा करवा लिया है और कुछ फोटोग्राफ्स शेयर की हैं। इन फोटो में वो ब्लू कलर की बिकनी में हैं और अपने नए लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन फोटोग्राफ्स पर की तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कोई इसे पसंद कर रहा है तो कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि वो अच्छी नहीं दिख रही हैं और लड़कियों के बाल लंबे ही होने चाहिए। इसपर कविता कौशिक ने उसे डपटते हुए जवाब दिया कि “बार बार समझाया है कि लड़कियों/महिलाओं को महीं समझाओ कि वो क्या करें क्या नहीं। पिटकर मानोगे”।बता दें कि एक दिन पहले ही उन्होने अपने हेयर कट का वीडियो भी शेयर किया था और लिखा था कि इन बालों से विग बनाई जाएगी जो कैंसर पीड़ित महिलाओं के काम आएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews