King Cobra VS Mongoose Fight: जहरीले किंग कोबरा से भिड़ा नेवला, वीडियो वायरल

King Cobra VS Mongoose Fight: जहरीले किंग कोबरा से भिड़ा नेवला, वीडियो वायरल

King Cobra VS Mongoose Fight : किंग कोब्रा (King Cobra) दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। यह एक विशेष तरह का कोब्रा सांप है जो भारतीय उपमहाद्वीप और आसपासी क्षेत्रों में पाया जाता है। वैसे इनके काटते ही शरीर नीला पड़ जाता है, जिसके चंद मिनटों या घंटों में उसकी मौत हो जाती है। इसलिए लोग सांप के पास जाने से डरते हैं और उन्हें छूना तो दूर की बात है उसके करीब जाने से भी डरते हैं। ऐसे में आज हम आपको नेवला और किंग कोबरा की लड़ाई का वीडियो दिखाते हैं। जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे…

देखें वीडियो

सबसे पहले आप वीडियो देखिए जिसमें एक घर के पास नेवले और सांप की आपस में लड़ाई होती है। जिसके बाद नेवला खेत की ओर भाग जाता है जबकि सांप खेत के बगल में स्थित घर की ओर रेंगता है। बता दें कि नेवले के हमले से खुद को बचाने की कोशिश में 6-7 फीट का कोबरा घर के बरामदे में रेंगता हुआ देखा जा सकता है। साथ ही, पालने की रस्सी पर चढ़ जाता है और अधिक ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश करता है। ऐसा माना जाता है कि नेवले के हमले से बचने के लिए कोबरा अधिक ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश करता है।

हजारों लोग देख चुके हैं Video

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि इस वीडियो को Dr prashant bhamare (@dr_prashantsb) नामक यूजर ने ट्वीटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। उससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह है कि वहां मौजूद लोगों को भी डर नहीं लग रहा। वो बड़े ही आराम से इस खतरनाक मंजर को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। यदि इस दौरान कोई भी अनहोनी हुई तो जान पर बन सकती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews