‘कहां हो तुम चले आओ मुहब्बत का तकाज़ा है’ सुनिये Shae Gill की रूहानी आवाज़ में ये गज़ल

‘कहां हो तुम चले आओ मुहब्बत का तकाज़ा है’ सुनिये Shae Gill की रूहानी आवाज़ में ये गज़ल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शाए गिल (Shae gill) न्यू सिंगिंग सेंसेशन हैं। उनकी आवाज़ और अदायगी ने दुनियाभर में लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। आवाज़ ऐसी जो सीधे रूह में समा जाए और अंदाज़ ऐसा कि कोई भी दिल हार बैठे। पिछले दिनो कोक स्टूडियो सीजन 14 (Coke Studio season 14) में पाकिस्तानी सिंगर्स अली सेठी (Ali Sethi) और शाए गिल के गीत पसूरी (pasoori) ने धूम मचा दी थी। उसी के बाद उन्हें को सही तरह से नोटिस किया गया।

शाए गिल अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर ही गीत, ग़ज़ल के टुकड़े शेयर किया करती हैं। उनकी सादगी और आवाज़ की मिठास लोगों को मोह लेती है। आईये आज सुनते हैं उनकी आवाज़ में ये खूबसूरत ग़ज़ल ‘कहां हो तुम चले आओ मुहब्बत का तकाज़ा है।’ इस ग़ज़ल को कई दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज़ दी है, लेकिन शाए की आवाज़ में सुनना भी एक सुकून है। सुनिये ये ग़ज़ल-

View this post on Instagram

A post shared by S H A E (@shaegilll)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews