नन्हे बंदर पंच ने जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल, सॉफ्ट टॉय को मानता है मां, कई तस्वीरें-वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दोनों नन्हा बंदर पंच लोगों का दिल जीत रहा है। पैदा होते ही अपनी मां द्वारा त्यागे जाने के बाद वो एक सॉफ्ट टॉय को अपनी मां मानता है। उसकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई है।
Punch

सोशल मीडिया पर हर थोड़े दिन में कोई ना कोई चीज वायरल जरूर होती है। कभी कोई गाना हर जगह छा जाता है तो कभी कोई ऐसी रील होती है, जिसे लोग जमकर देखते हैं और खुद भी कॉपी करते हैं। इन दिनों हर जगह नन्हे बंदर पंच की तस्वीर और वीडियो वायरल हो रही है।

दरअसल इस बंदर के बच्चे की भावुक करने वाली खबर जापान के इचिकावा सिटी चिड़ियाघर से सामने आई थी। जुलाई 2025 में पंच को पैदा होते ही उसकी मां ने त्याग दिया था। चिड़ियाघर के दूसरे बंदर भी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। नन्हे पंच को अकेलापन महसूस ना हो इसके लिए कर्मचारियों ने उसे खुद पाला और एक नारंगी रंग का सॉफ्ट टॉय दिया। इस खिलौने को उसने अपनी मां मान किया और वो इसे पूरे चिड़ियाघर में साथ लेकर घूमता है। इसकी कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

सोशल मीडिया पर छाया पंच

सोशल मीडिया पर कई तस्वीर और वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें कभी पंच खिलौने को कसकर लपेट लेता है तो कभी उसे अपनी पीठ पर लाद कर इधर-उधर घूमता है। वह सोता भी उसी के साथ है और अगर कोई बंदर उसे परेशान करे तो वह अपने इस खिलौने को साथ लिए इधर-उधर भागता है और सुरक्षित महसूस करने के लिए उसे गले लगा लेता है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस बंदर के प्रति संवेदना जाता रहा है और कुछ लोगों ने तो यह मांग कर दी है कि उन्हें भी सॉफ्ट टॉय की जरूरत है।

धीरे धीरे घुल मिल रहा है पंच

जब नन्हा बंदर अपनी मां के द्वारा त्याग दिया गया तो वो पूरी तरह से अकेला था। छोटा होने की वजह से अन्य बंदर उसे परेशान भी कर रहे थे। कभी उसे धकेला जा रहा था तो कभी पकड़ कर घसीटा जा रहा था। इन क्षणों पर कई सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी जाहिर करते भी दिखाई दिए। हालांकि, पंच अब बंदरों के समूह के साथ घुलने मिलने लगा है। दूसरे बंदरों ने भी उसे धीरे-धीरे स्वीकार करना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें एक बड़ा बंदर पंच को गले लगाए और उसकी साफ सफाई करता नजर आ रहा है।

नन्हे बंदर के लिए खिलौने

पंच का अपने टॉय के साथ भावनात्मक रूप से बहुत गहरा जुड़ाव है। वह हमेशा उन्हें साथ लेकर घूमता है। जैसे ही चिड़ियाघर के कर्मचारी अंदर खाना खिलाने के लिए आते हैं वह उन्हें कसकर पकड़ लेता है। नन्हा बंदर अपनापन महसूस करने के लिए इस तरह की हरकत करता दिखाई देता है। उसके भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए IKEA जापान की ओर से चिड़ियाघर को कई ओरंगुटान खिलौने दान किए हैं ताकि पंच के पास अपनी खिलौने वाली मां हमेशा रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews