Video: कैंसर से जूझ रही महिमा चौधरी ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

Video: कैंसर से जूझ रही महिमा चौधरी ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) के साथ लीड रोल कर चुकी अभिनेत्री महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले दिनों अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर उनके लिए प्रार्थना करने की अपील भी की थी। महिमा चौधरी ने खुद भी अपना एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। इस कारण उन्होने अपने बाल भी खो दिये थे। ये खबर सुनने के बाद उनके फैन्स और सेलेब्स ने भी बड़ी तादाद में उनके लिए दुआएं भेजी थी

इस बीच उनकी बेटी अर्याना का जन्मदिन का जन्मदिन आया और इस खास दिन महिमा चौधरी ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपनी बेटी का जन्मदिन मनाते दिख रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती और इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। महिमा कभी अपनी बेटी को लाड़ कर रही हैं तो कभी केक खिला रही हैं। वीडियो में मां बेटी का स्ट्रांग बॉन्ड साफ देखा जा सकता है। बता दे कि महिमा चौधरी ने 1997 में शाहरुख खान के साथ फिल्म परदेस से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उनकी मासूमियत और खूबसूरती ने जल्द ही उन्हें लोगों का चहेता बना दिया। उनकी बेटी अर्याना में भी महिमा की झलक दिखती है और वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews