बस 5 सेकंड की देरी से मौत में बदल सकती थी जिंदगी, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन से ऐसे बचा शख्स

बस 5 सेकंड की देरी से मौत में बदल सकती थी जिंदगी, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन से ऐसे बचा शख्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकार विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान के द्वारा हमेशा नागरिकों से यह अपील करती है कि रेलवे ट्रैक को क्रॉस करते समय सावधानी बरते लेकिन फिर भी हम जल्दबाजी में बहुत बड़ी गलती कर बैठते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के इटावा से सामने आया है, जहां एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। इसका एक सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि बाइक सवार व्यक्ति तो ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गया लेकिन 110 कि.मी रफ्तार की ट्रेन के नीचे आने से उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए।

— ᔕᑌᗷᗷᗩᖇᗩᗝ ᔕᗝᗰᗴᒪᗩ🇮🇳 (@SubbaraoSomela) August 30, 2022

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 26 अगस्त की है जो रामनगर रेलवे फाटक पर घटी। झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस हटिया से बिहार जा रही थी, तभी रेलवे फाटक के पास यह हादसा हो गया। फुटेज में देखा गया कि इस दौरान कई लोग रेलवे फाटक क्रॉस कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक लोग यहां आमतौर आमतौर पर इस तरह का जोखिम उठाते हैं, जिसके चलते हादसों का खतरा बना रहता है।

ये भी पढ़े … रोमांटिक डेट पर साथ दिखे शुभमन गिल और सारा अली खान! ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

इमरजेंसी ब्रेक लगाकार रुकी गई ट्रेन

रेल की पटरियों पर जैसे ही बाइक ट्रेन की चपेट में आई, वैसे ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इस हादसे की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आरपीएफ और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन के इंजन में फंसे बाइक के टुकड़ों को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस वायरल के वायरल हो जाने के बाद घटना पर रेलवे प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews