Viral Video: दिल्ली मेट्रो में अब मिनी स्कर्ट गर्ल ने मचाया गदर, वायरल वीडियो पर आए जबरदस्त रिएक्शन

Delhi Metro Viral Video

Metro Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसा ऑनलाइन मंच है, जहां लोग अपने विचार, फोटो, वीडियो और अन्य सामग्री को साझा करते हैं। आजकल इसका इतना ज्यादा ट्रेंड चला हुआ है कि लोग कहीं भी अपना टैलेंट दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं। दरअसल, कोरोना काल के दौरान लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ा, जिससे वे घर पर ही एक्टिव रहने के लिए इंटरनेट पर बहुत से ऐसे डांस वीडियो देखने लगे, जिन्हें देखते हुए उन्हें डांस करने का मन करने लगा। इसके साथ ही लोगों को डांस करने का शौक भी बढ़ गया है। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी धमाल मचा रहा है।

देखें वीडियो

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मिनी स्कर्ट पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही है। उसने मेट्रो की फर्श पर मोबाइल रखी है और खड़ी होकर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है, जिसने सभी को अपना दीवाना बना लिया है, जिसे लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। तो चलिए सबसे पहले आप वीडियो देखिए…

सोशल मीडिया पर धूम

इस वीडियो में लड़की मास्क पहनते हुए मेट्रो के अंदर आती है और डांस करने लगती है। इस दौरान उसने अपने फोन को फर्श पर रखा है और उसका कैमरा ऊपर किया हुआ है। डांस करते हुए आसपास के बैठे यात्री भी उसी को देख रहे हैं। जिसमें वो रेड टॉप पहने हुए नजर आ रही है और नीचे उसने मिनी स्कर्ट पहना हुआ है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

लोगों ने दिए ये रिएक्शन

बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @itz__officialroy नामक यूजर ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उसने लिखा है कि, “हाँ, मुझे पता है कि इसकी अनुमति नहीं है लेकिन मैंने अभी पहली बार ऐसा किया है”। जिसे अबतक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, इसको देखकर लोगों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। कई लोगों की ने इसे मनोरंजन का एक अच्छा साधन बताया है तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि, ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews