कुत्ते के ठरकीपन से परेशान मालकिन, जान के लाले पड़े

कुत्ते के ठरकीपन से परेशान मालकिन, जान के लाले पड़े

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंग्लैंड में एक कुत्ते की जान पर बन आई है। ऐसा इस कुत्ते की बुरी आदत की वजह से हुआ है। यह कुत्ता जिस किसी चीज को हिलते हुए देखता है उसके पास जाकर अपने प्राइवेट पार्ट से उसे रगड़ने लगता है। डॉक्टरों ने इसकी नसबंदी कराने की सलाह दी है।

Gold Silver Rate : चांदी में भारी गिरावट, सोना भी सस्ता, खरीदने का अच्छा मौका

एक साल का मिलो इंग्लैंड के एक्सेस शहर में रहता है। इसकी मालकिन कार्टनी इसकी एक बुरी आदत से परेशान है। दरअसल मिलो जिस किसी भी चीज को देखता है उसके पास चला जाता है और अपने प्राइवेट पार्ट को उससे रगड़ने लगता है। हालात यह है कि कई बार उसका प्राइवेट पार्ट लहूलुहान हो जाता है और उसकी ड्रेसिंग करनी पड़ती है। डॉक्टरों ने इस कुत्ते की नसबंदी कराने की सलाह उसकी मालकिन को दी है। मिलो को यह आदत पिछले दो महीने से लगी है। अब तो हालत यह है कि वह कंटीले पौधे तक के पास चला जाता है जिसके कारण वह लहूलुहान हो जाता है। ऐसे में मिलो की मालकिन कार्टनी को यह सलाह दी गई है कि वह जल्द से जल्द इसकी नसबंदी कराएं वरना किसी दिन ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से मिलो की मौत हो जाएगी।

इस पूरे मामले में दिक्कत यह है कि मिलो की मालकिन के पास पैसे की कमी है और ऑपरेशन में करीब डेढ़ लाख की राशि खर्च होगी, जो उनके लिए देना संभव नहीं। इसलिए अब कार्टनी ने मिलो की नसबंदी के लिए ऑनलाइन फंडिंग शुरू की है। मालकिन को पूरी उम्मीद है कि पर्यावरण प्रेमी मिलो की जान बचाने के लिए आवश्यक राशि का इंतजाम करेंगे और जल्द मिलो की नसबंदी हो पाएगी ताकि वह लंबी उम्र जी सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews