
भरतपुर, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों देश भर में शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि (Navratri) धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह लगाए गए दुर्गा पंडालों में भक्त माता की भक्ति करते दिखाई दे रहे हैं। पूजन अर्चन के साथ नृत्य के जरिए भी माता की आराधना की जा रही है। इसी बीच भक्ति का एक उदाहरण सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है।
सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भरतपुर सोनहत कांग्रेस विधायक (MLA) गुलाब सिंह कामरो (Gulab Singh Kamro) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विधायक माता की भक्ति में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखकर यह लग रहा है कि विधायक नवरात्रि के किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हैं। वहां पर माता के भजन गाए जा रहे हैं। तभी गुलाब सिंह अचानक से ही झूमने लगते हैं। पहले लगता है कि वह भजन का आनंद ले रहे हैं लेकिन कुछ देर बाद यह समझ आया कि वह देवी के प्रभाव से झूम रहे थे। आदिवासियों में वैसे भी मान्यता है कि नवरात्रि के समय देवी भक्तों के सिर पर आती हैं। विधायक भी इसीलिए माता की भक्ति में झूम रहे थे।
[dgv_vimeo_video id=”756142591″]
Must Read- पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, ICU में भर्ती, मेदांता पहुंचा परिवार
सोशल मीडिया पर विधायक की भक्ति का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब विधायक गुलाब सिंह कामरो का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले भी कई मौके पर उन्हें झूमते हुए देखा जा चुका है। उस समय भी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया था, जब वह साई मंदिर में रखे गए जगराते में चल रहे भजनों की प्रस्तुति पर जमकर झूमे थे। इसके अलावा कई बार उनके वीडियो सामने आए हैं। कभी वो शादी में नाचते दिखे हैं, तो कभी राष्ट्रीय पर्व पर गानों की धुन में मस्त होकर थिरकते नजर आए हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

