Video : युवक की हेयर स्टाइल देख बंदर को लगा झटका, मजेदार वीडियो

Video : युवक की हेयर स्टाइल देख बंदर को लगा झटका, मजेदार वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हम सभी बंदरों की शरारतों से वाकिफ़ हैं। बंदर जिन्हें नकल करना पसंद है, जो कोई भी चीज़ कब आपके हाथ से ले उड़े पता भी नहीं चलेगा। इतना ही नहीं, इंसानों की सोहबत में रहने के बाद तो हमने कई ऐसे वीडियो देखें जहां बंदर मोबाइल तक चलाना सीख गए हैं। लेकिन इन सारी बातों के बीच ये तय है कि वो अपनी हरकतों से अक्सर ही इंसान को परेशान कर देते हैं। ऐसे में क्या हो जब कोई इंसान किसी बंदर को हैरान कर दे तो।

Video : अनोखा सिक्का, तलवार से खुलता है तिजोरी का दरवाजा!

आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं। इसमें एक युवक और बंदर आसपास बैठे हुए हैं। देखकर लग रहा है जैसे या तो ये पालतू बंदर है या फिर दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। युवक ने सिर पर टोपी लगाई हुई है और बंदर उसे देखकर उसकी पीठ पर हाथ फेरता है। ऐसा करने पर युवक अपनी टोपी उतार देता है और अचानक ही उसकी अजीबोगरीब हेयर स्टाइल देखकर बंदर पीछे लुढ़क जाता है।

बंदर का ये रिएक्शन बहुत ही मजेदार है और लोगों को ये छोटा सा वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 6.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 284 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसे ट्विटर पर @buitengebieden नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। ये वीडियो एक बार फिर इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाता है। बंदर और युवक दोस्त की तरह नजर आ रहे हैं और उनके बीच हुआ ये वाक्या अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

https://twitter.com/buitengebieden/status/1589285975033016322?s=20&t=5IRXEgfOxqHlz3sE7JcVWQ

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews