सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी मां, रोने लगा बच्चा, फिर महिला कॉन्स्टेबल ने की मदद

सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी मां, रोने लगा बच्चा, फिर महिला कॉन्स्टेबल ने की मदद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भीषण गर्मी में एक महिला बीच सड़क पर बेसुध होकर गिर जाती है। उसका छोटा सा बेटा वहां रोता रहता है लेकिन कोई उनकी मदद नहीं करता। तब एक महिला कॉन्स्टेबल आती है, वो महिला को पानी पिलाती है बच्चे को चुप कराती है और फिर महिला को घर भेजने का इंतजाम भी करती है। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

‘मिर्जापुर’ के गुड्डू, बब्लू पंडित के पिता सड़क पर बेच रहे लड्डू, फोटो वायरल, क्या है लॉकडाउन का असर?

घटना उत्तर प्रदेश में किसी जगह की बताई जा रही है। यूपी पुलिस के ही सचिन कौशिक ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है “तुम्हें मेरा सेल्यूट है रीना।” आज के दौर में जब इंसान की एक दूसरे से दूरी और बढ़ गई है। कोरोना के कारण लोग किसी के नजदीक भी जाने से डर रहे हैं, पुलिस कॉन्स्टेबल रीना का ये कदम इंसानियत की मिसाल है। जो महिला बेसुध होकर सड़क पर पड़ी थी वो गरीब तबके की थी। उसे देख कोई भी मदद के लिए नहीं रूका। लेकिन जब गश्त कर रही कॉन्सटेबल रीना की नजर उसपर पड़ी तो वो वहां पहुंची और सबसे पहले महिला को पानी पिलाकर उसे होश में लाई। पानी से उसका मुंह धुलवाया और फिर उसे घर पहुंचाने का इंतजाम भी किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews