
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मां की जगह कोई नहीं ले सकता। अपने बच्चे की सुरक्षा और सुविधा के लिए वो किसी भी हद तक जा सकती है। भले वो खुद लाख कष्ट उठा लें, लेकिन बच्चे को कोई तकलीफ नहीं होने देगी। इसी की बानगी देखने को मिली इस वीडियो में, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक महिला साइकिल चला रही है और पीछे उसका छोटा बच्चा बैठा हुआ है। लेकिन खास बात ये कि मां ने अपने बेटे के बैठने के लिए बहुत ही स्पेशल अरेंजमेंट किया हुआ है। पीछे की सीट पर इस महिला ने एक कुर्सी बांध रखी है जिसपर उसका राजा बेटा बैठा है। ये वीडियो भावुक करने वाले है, इसे शयर करने वाले ने भी कैप्शन में लिखा है ‘beyond caption’। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स इमोशनल हो रहे हैं और इस महिला को ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं।
Beyond Caption. pic.twitter.com/xlhU9uJTsx
— Ankita Sharma (@ankidurg) June 9, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

