बेटी को फटकार लगाने के बाद मम्मी ने साड़ी पर पहना 35 हजार का Gucci बेल्ट

बेटी को फटकार लगाने के बाद मम्मी ने साड़ी पर पहना 35 हजार का Gucci बेल्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपको छवि गुप्ता तो याद होगी ही..चलिये छवि न सही गुच्ची (Gucci) का 35 हजार का बेल्ट तो जरूर याद होगा जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। मां बेटी के उस कन्वर्सेशन को लोगों ने खूब इन्जॉय किया और गुच्ची के बेल्ट ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब वही गुच्ची बेल्ट एक नए रूप में सामने आया है।

Video : बेटी ने Gucci की बेल्ट 35 हजार में खरीदी तो मम्मी ने किया ये हाल

कुछ समय पहले एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें बेटी छवि गुप्ता ने गुच्ची (Gucci) ब्रांड का एक बेल्ट खरीदा था। जब वो अपनी मां अनीता गुप्ता को ये बेल्ट दिखाती हैं तो उनके बीच का संवाद काफी रोचक था। छवि ने बताया कि इस बेल्ट की कीमत 35000 रूपये है तो मां भड़क गई थी और कहा कि ऐसा बेल्ट तो डीपीएस स्कूल का होता है और 150 रूपये में मिल जाता है। एक बार फिर वही देसी मॉम सुर्खियों में हैं और वजह भी 35 हजार का बेल्ट ही है, लेकिन इस बार अंदाज कुछ नया है।

दरअसल अनीता गुप्ता ने साड़ी पर गुच्ची बेल्ट पहना है और ये उनपर अच्छा भी लग रहा है।पिंक कलर की साड़ी और प्रिंटेट ब्लाउज के साथ उन्होने ये बेल्ट पहना है। छवि ने अपनी मां के इस फोटो के साथ कैप्शन दिया है ‘इंडियन साड़ी के साथ अपनी Gucci बेल्ट को स्टाइल करने का एक और तरीका।’ पिछली बार की तरह इस बार भी गुच्ची का ये बेल्ट लोगों को पसंद आ रहा है और अब साड़ी पर गुच्ची बेल्ट की फोटो वायरल हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews