Viral : सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुई पीले लहंगे वाली नैना! एक से मांगी मदद हजार आए सामने

Viral : सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुई पीले लहंगे वाली नैना! एक से मांगी मदद हजार आए सामने

Naina wearing yellow lehenga went viral : नैना ने पीले रंग का लहंगा पहना..खूब सुंदर तैयार हुई..इसके बाद उसने फोटो खिंचवाए। लेकिन नैना के आसपास कुछ और लोग भी थे जो अनजाने ही फोटो में आ गए। नैना को अपनी फोटो से उन्हें हटाना था। उसने फोटो ट्वीट कर मदद मांगी कि क्या कोई मेरे आसपास खड़े उस फोटोग्राफर और लोगों को हटा सकता है। बस फिर क्या था…एक छोड़ हज़ार लोग मदद को आ गए। अब हाल ये है कि नैना वायरल हो चुकी है और कई सारे मीडिया हाउस उसे कवर कर रहे हैं।

ट्विटर पर tere naina नाम से नैना अग्रवाल का अकाउंट है। और अब वो वायरल है। लोग उसकी इस फोटो को इतने तरीके से एडिट कर चुके हैं कि खुद नैना हैरान हैं। किसी ने फोटो एडिट कर उसे हरी भरी वादियों में पहुंचा दिया है तो किसी ने समंदर के बीच। कोई उसे फिल्म के पोस्टर पर ले आया तो किसी ने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के साथ एक फ्रेम में खड़ा कर दिया।

इस फोटो पर बड़े मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा है ‘बेरोजगारों से काम लेना गलत नहीं है, मुफ्त काम करवाना गलत है। नैना पर आरोप है कि वह देश के होनहार युवाओं का शोषण कर रही है। एक ही काम 1000 लड़कों से करवा रही है। यकीन न हो तो नैना के ट्वीट पर आए कमेंट देखें।’ इसके जवाब में नैना ने भी नहले पर दहला मारते हुए कहा है कि ‘लोगों का दिल बहुत बड़ा है। एक से हेल्प मांगो तो 1000 आ जाते हैं हैल्प करने।’ वहीं दूसरे कमेंट में किसी ने लिखा है ‘बेरोजगारों से मुफ्त काम लेना लेबर लॉ का उल्लंघन है। और एक ही काम 1000 लड़कों से कराना शोषण।’ इस तरह लोग इस पोस्ट पर खूब मजे ले रहे हैं और नैना तो सेलेब्रिटी बन ही चुकी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews