नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने OTT प्लेटफॉर्म को कहा अलविदा, बोले- “डंपिंग ग्राउंड बन गया है”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने OTT प्लेटफॉर्म को कहा अलविदा, बोले- “डंपिंग ग्राउंड बन गया है”

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में खास जगह बना चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का मन OTT प्लेटफॉर्म से भर गया है। उन्होने आगे से ओटीटी के लिए शोज करने से इनकार कर दिया है। दरअसल नवाजुद्दीन का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital platform) गैर-जरूरी शोज के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गए हैं।

दिल्ली के लोगों के लिए राहत , 100% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, थिएटर

उन्होने अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शो और वेब सीरीज किए हैं जो काफी हिट रहे हैं। सेक्रेड गेम्स में गायतोंडे का किरदार हो या ‘सीरियस मैन’ और ‘रात अकेली है’ फिल्में..नवाजुद्दीन को ओटीटी पर भी बॉलीवुड की तरह सराहना मिली। लेकिन अब उन्होने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज न करने का फैसला लिया है। उन्होने कहा कि क्वांटिटी की वजह से अब यहां क्वालिटी का कत्ल हो चुका है। नवाजुद्दीन का कहना है कि ओटीटी पर अब ऐसे शो हैं जो देखने लायक नहीं हैं, फालतू और घटिया क्वॉलिटी के कंटेंट के लिए डंपिंग ग्राउंड की तरह काम कर रहा है। उनका कहना है कि अगर वो इन शोज को देख नहीं सकते, तो वे इनमें काम कैसे कर सकते ह।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews