सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर कोई भी मामला बहुत तेजी से चर्चा में आ जाता है। कुछ भी होता है तो इंटरनेट पर उसके मीम बनने में देर नहीं लगती। इस समय हर जगह नीट 2026 का पेपर लीक होने और एग्जाम कैंसिल होने की बात चर्चा में बनी हुई है।

इतनी जरूरी परीक्षा का पेपर लीक होना और फिर एग्जाम का कैंसिल किया जाना लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। इस वजह से NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो क्रिएटिव तरीके से एजेंसी की स्थिति पर तंज कसते हुए मीम्स बना रहे हैं।

NEET 2026 कैंसिल होने पर जमकर बन रहे मीम्स

12 मई को नीट की एग्जाम कैंसिल होने और पेपर लीक होने का मामला सामने आने से इस एग्जाम में हिस्सा लेने वाले 22 से 23 लाख स्टूडेंट्स नाराज दिखाई दे रहे हैं। दरअसल 3 मई को ही देश भर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा रखी गई थी और केवल 10 दिनों के अंदर पेपर कैंसिल कर दिया गया। ऐसे में अब छात्रों के साथ-साथ आम जनता भी सोशल मीडिया पर आवाज उठा रही है। तरह-तरह के मीम बनाना शुरू कर दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर छाए मीम

एक सोशल मीडिया यूजर ने राजनेता पप्पू यादव की पुरानी तस्वीर निकाली है, जिसमें वह अस्पताल में भर्ती थे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था की हालत दिखाई है।

 

एक ओर मीम टेलीविजन के फेमस शो FIR के एक सीन से लिया गया है। जिसमें हवलदार एक ऊंचे ओटले पर चढ़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए यूज़र ने लिखा लीक प्रूफ NEET 2026 कराने की कोशिश करता NTA।

 

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो शेयर की है। जिसमें एक व्यक्ति बहुत मेहनत के साथ बड़ी से रोटी तैयार करता है और उसे तवे पर डालने जाता है। जैसे ही वह रोटी तवे पर डालता है वह खिसककर नीचे गिर जाती है। इस सिचुएशन को यूजर ने NTA के एग्जाम कराने की कोशिश और पेपर लीक होने से जोड़ा है।

 

एक और मीम सामने आया है, जो एक फिल्म का है। इसमें रितेश देशमुख कैमरा के सामने यह बोलते हैं कि हम सबसे सुरक्षित जगह पर खड़े हैं। इतने में पीछे एक बम ब्लास्ट हो जाता है। इस सिचुएशन को यूजर ने NTA से जोड़ा है और कहा है कि एग्जाम से पहले NEET लीक प्रूफ होने की बात कही जा रही थी। वहीं अब पेपर लीक होने के बाद एजेंसी का हाल ऐसा है।

 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें जेठालाल रोते हुए भिड़े को चुप करा रहा है। इसके जरिए स्टूडेंट की हालत दिखाई गई है जो एग्जाम कैंसिल होने के बाद दुखी हैं। ये अभी अभी पेपर देकर फ्री हुए थे और अब इन्हें फिर से तैयारी करनी होगी।

 

एक यूजर ने मजेदार मीम शेयर किया जिसमें लिखा है
NTA: बोल पेंसिल
3 मई एस्पिरेंट्स: पेंसिल
NTA: तेरा एग्जाम कैंसिल
इसके नीचे रोते हुए एक्टर की वीडियो लगाई गई है।