दुर्गा पूजा में इस अंदाज में नजर आई Nusrat Jahan, गाड़ी रोककर लिया गोलगप्पे का आनंद

दुर्गा पूजा में इस अंदाज में नजर आई Nusrat Jahan, गाड़ी रोककर लिया गोलगप्पे का आनंद

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने गॉर्जियस लुक और फोटो-वीडियो के चलते वो सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती है। एक बार फिर से नुसरत जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वक्त पूरे देश में दुर्गा पूजा का महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भी जगह-जगह पंडालों में माता की अर्चना की जा रही है। एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया है वह एक दुर्गा पांडाल का ही है।

नुसरत जहां इस वीडियो में अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। वो बशीरहाट में अपने लोकसभा क्षेत्र में स्थित एक दुर्गा पंडाल में पहुंची और माता का पूजन अर्चन करने के बाद ढाक भी बजाया। रास्ते में जाते वक्त उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा कर गोलगप्पे का मजा भी लिया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Must Read- कोलकाता में दुर्गा प्रतिमा को लेकर मचा बवाल, महात्मा गांधी को बनाया महिषासुर

महाषष्ठी के दिन नुसरत जहां दुर्गा पंडाल में पहुंची और पारंपरिक बंगाली वाद्य यंत्र बजाते देखी गई और उन्होंने ढाक की थाप से पूरे पांडाल को गुंजायमान कर दिया। हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री इस समय बशीरहाट सांसद भी हैं। नुसरत जहां अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म मास्टरमोशाई आपने किछु देखिनी की शूटिंग कंप्लीट की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews