ढूंढों तो माने! इस तस्वीर में छिपे हैं 3 फर्क, क्या आप ढूंढकर दिखा सकोगे अपनी स्मार्टनेस

सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर ने लोगों की नींद उड़ा दी है। दावा है कि इसमें तीन फर्क छिपे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग एक भी नहीं ढूंढ पा रहे। इस वायरल पज़ल ने लोगों को उलझा कर रख दिया है। आप भी ट्राय करके देखिए, क्या आप हैं असली जासूस?
Optical Illusion

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें तस्वीरों में छिपी चीजें ढूंढने में मज़ा आता है? तो ये वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) आपके लिए ही है। दो एक जैसी दिखने वाली तस्वीरों में तीन छोटे-छोटे फर्क हैं, लेकिन मज़े की बात ये है कि ज़्यादातर लोग एक ही फर्क ढूंढकर खुश हो जाते हैं।

यह वायरल तस्वीर पहली नजर में बेहद सिंपल लगती है, लेकिन जैसे ही आप ध्यान से देखना शुरू करते हैं, दिमाग घूम जाता है, सोशल मीडिया पर हजारों यूज़र्स ने इसे ट्राय किया, लेकिन बहुत कम लोग ही तीनों फर्क पकड़ पाए। एक यूज़र ने लिखा, “दिमाग हिला दिया इस फोटो ने!”

ऑप्टिकल इल्यूजन से दिमाग की कसरत

ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों और दिमाग के साथ खेला गया ऐसा खेल, जिसमें चीज़ें दिखती कुछ और हैं और होती कुछ और। ऐसी तस्वीरें सिर्फ टाइमपास नहीं, बल्कि साइकोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, ये ब्रेन एक्सरसाइज़ का भी काम करती हैं।

इस वायरल पज़ल को देखकर कई लोग यह भी मान रहे हैं कि इससे कॉन्सन्ट्रेशन और फोकस पावर भी बढ़ती है। अमेरिका की एक रिसर्च के मुताबिक, ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करने से दिमाग के कुछ खास हिस्से एक्टिव हो जाते हैं, जिससे क्रिएटिव थिंकिंग और प्रोब्लम सॉल्विंग स्किल्स बेहतर होती हैं। शायद यही वजह है कि इन पज़ल्स को अब ऑनलाइन क्लासेज़ और इंटरव्यू प्रेप में भी यूज़ किया जाने लगा है।

सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑप्टिकल इल्यूजन ट्रेंड की दीवानगी

पिछले कुछ महीनों में ऑप्टिकल इल्यूजन वाले कॉन्टेंट ने सोशल मीडिया पर तगड़ी पकड़ बनाई है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे पज़ल्स वायरल हो रहे हैं जो कुछ सेकंड में ही हज़ारों शेयर और लाइक बटोर लेते हैं।

इस ट्रेंड के पीछे एक कारण यह भी है कि लोग अब शॉर्ट और इंटरैक्टिव कंटेंट पसंद करते हैं, जिसमें वो खुद भी हिस्सा ले सकें। यूज़र्स इसे स्टोरी में डालकर अपने दोस्तों को चैलेंज करते हैं,“तू ढूंढ के दिखा!” यही इंटरैक्शन इस कंटेंट को तेजी से वायरल बना देता है।

Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews