इस तस्वीर में छिपी है एक कैटरपिलर! क्या आप ढूंढ सकते हैं, साबित करें अपनी तेज नजर

अगर आपकी नजरें हैं बाज़ जैसी तेज़, तो ये ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी आँखों का टेस्ट लेने वाला है। इस सेब के पेड़ में कहीं छिपी है एक कैटरपिलर , जिसे सिर्फ वही लोग ढूंढ सकते हैं जिनकी नज़र है 6/6। आइए आजमाएं आपकी नजर की पैनी धार।
Optical Illusion

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इन दिनों एक ऑप्टिकल इल्यूजन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस तस्वीर में दिख रहा है एक हरा-भरा सेब का पेड़, लेकिन इसके अंदर कहीं छुपा है एक कैटरपिलर (caterpillar)।

चैलेंज ये है कि इस छोटे से कीड़े को 10 सेकेंड के अंदर ढूंढना है। ऐसा कहा जा रहा है कि सिर्फ वही लोग इसे ढूंढ सकते हैं जिनकी नजर 6/6 है। यानी जिनकी आंखें हर डिटेल को पकड़ने में माहिर हैं।

इस तस्वीर को देखने के बाद कई यूज़र्स ने कहा कि यह उनकी आंखों और दिमाग दोनों को चकरा देने वाला है। आइए जानते हैं क्या है इस optical illusion IQ test का रहस्य और कहां छिपा है ये छोटा सा कैटरपिलर।

 दिमाग और आंखों का खेल

ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दृष्टि भ्रांति एक ऐसी तस्वीर होती है जो हमारी आंखों और दिमाग को एक साथ धोखा देती है। ये दृश्य आमतौर पर साधारण लगते हैं लेकिन जब आप उन्हें ध्यान से देखते हैं तो कुछ ऐसा सामने आता है जो पहली नज़र में नहीं दिखता। इस केस में, एप्पल के पेड़ के अंदर छिपा हुआ एक कैटरपिलर नजर नहीं आता, लेकिन वही अगर ध्यान से देखा जाए, तो पत्तियों के बीच उसका आकार साफ दिख सकता है।

कहां छिपा है केटरपिलर? 

इस ऑप्टिकल इल्यूजन को कई लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं और दावा किया गया है कि 80% लोग इसे पहली बार में नहीं देख पाते। कुछ लोगों को इसे ढूंढने में 30 सेकंड से ज्यादा लगे जबकि कुछ ने हार भी मान ली।

कैटरपिलर दरअसल पेड़ की एक शाखा के पास, हल्के हरे रंग में इस तरह छिपा है कि वो पत्तियों का हिस्सा लगता है। इसमें असली ट्रिक है कलर ब्लेंडिंग और बैकग्राउंड कैमोफ्लाज, जो इसे आंखों से ओझल कर देता है।

ऐसे ऑप्टिकल इल्यूजन से क्या होता है फायदा?

सिर्फ टाइम पास नहीं, ऑप्टिकल इल्यूजन का वैज्ञानिक पक्ष भी है। ये मानसिक सतर्कता, फोकस, ऑब्जर्वेशन स्किल्स और ब्रेन एक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करता है। जब आप ऐसी पहेलियां हल करते हैं, तो आपकी आंखें और दिमाग ज्यादा समन्वय के साथ काम करने लगते हैं। इसलिए, ऐसे ऑप्टिकल गेम्स बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फायदेमंद होते हैं, और एक मजेदार ब्रेन एक्सरसाइज की तरह काम करते हैं।
Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews