इस तस्वीर में छिपा है सिर्फ एक खुला लॉक, 5 सेकंड में पकड़ लिया तो मानिए आप जीनियस

Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन में IQ की होगी असली परीक्षा। दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और चेक कीजिए क्या आप बाकी लोगों से तेज हैं? सिर्फ एक लॉक खुला है, लेकिन 90% लोग पकड़ नहीं पाए।
Optical Illusion

इंटरनेट पर वायरल हो रही एक ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) तस्वीर ने लोगों की आंखें और दिमाग दोनों का टेस्ट लेना शुरू कर दिया है। चुनौती बस इतनी है कि आपको 5 सेकंड में उस एक लॉक को पहचानना है जो खुला हुआ है। लेकिन ध्यान रहे, ये इतना आसान भी नहीं जितना दिखता है। अब देखना ये है कि क्या आप उस 10% लोगों में से हैं जो सही जवाब तक पहुंच पाते हैं?

इस वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन में कई लॉक एक साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन उनमें से केवल एक ही लॉक ऐसा है जो खुला हुआ है। लोगों को यह 5 सेकंड में ढूंढने की चुनौती दी गई है। इस तरह की तस्वीरें सिर्फ मजेदार नहीं होतीं, बल्कि आपके ऑब्जर्वेशन स्किल, फोकस और माइंड स्पीड की असली परीक्षा लेती हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लाखों लोग देख चुके हैं और अधिकतर का जवाब गलत साबित हुआ है।

ऑप्टिकल इल्यूजन से बढ़ेगा आईक्यू?

मनोरंजन के साथ-साथ ऑप्टिकल इल्यूजन का सीधा संबंध दिमाग की एक्टिविटी से होता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इस तरह की तस्वीरों को देखने और हल करने से आपकी मानसिक क्षमता बेहतर हो सकती है। जब हम किसी तस्वीर को गहराई से देखने की कोशिश करते हैं, तो हमारी नजरें, दिमाग और ध्यान एक साथ काम करते हैं। यही कारण है कि इसे एक तरह का माइंड एक्सरसाइज माना जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी के लिए यह दिमाग को तेज करने वाला गेम साबित हो सकता है।

क्यों वायरल हो रही है ये अनलॉक लॉक वाली तस्वीर?

आज के समय में सोशल मीडिया पर कुछ भी अलग और दिमाग घुमाने वाला सामने आते ही वायरल हो जाता है। यही हुआ इस ऑप्टिकल इल्यूजन के साथ भी। “सिर्फ एक लॉक खुला है, क्या आप ढूंढ सकते हैं?” इस चैलेंज ने लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।  लेकिन कुछ तेज नजर वाले लोग 5 सेकंड में ही उसे पकड़ लेते हैं।

Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews