Hindi News

सिर्फ 1% लोग ही ढूंढ पाएंगे छुपा हुआ ‘8’, क्या आप भी इनमे से एक हैं, करें ट्राय

Written by:Bhawna Choubey
Published:
ऑप्टिकल इल्यूजन हमेशा से लोगों को हैरान करते आए हैं, क्योंकि ये हमारी दृष्टि और ध्यान की सीमा को चुनौती देते हैं। इस चैलेंज में, सिर्फ 1% लोग ही छुपा हुआ '8' ढूंढ सकते हैं। क्या आप उन 1% में से एक हैं?
सिर्फ 1% लोग ही ढूंढ पाएंगे छुपा हुआ ‘8’, क्या आप भी इनमे से एक हैं, करें ट्राय

ऑप्टिकल इल्यूजन सिर्फ मज़ेदार नहीं होते, बल्कि ये आपके दिमाग़ को चुनौती देने का एक बेहतरीन तरीक़ा भी होते हैं। जब हम इस तरह के टेस्ट को सॉल्व करते हैं तो हमारा दिमाग़ अलग तरीक़े से सोचने पर मजबूर हो जाता है और हमारी आंखें भी अलग अलग नज़रिए को देखने पर मजबूर हो जाती है। इसलिए कहा जाता है कि यह टेस्ट दिमाग़ और नज़रों को परखने का एक अच्छा तरीक़ा है।

इन तस्वीरों में हमें कला और विज्ञान का मिश्रण बख़ूबी नज़र आता है। ये हमारे दिमाग़ को धोखा देने का काम करते हैं, ये हमें बताते हैं कि कई बार जो चीज़ें जैसी दिखाई देती है असल में वह वैसी नहीं होती है। कई बार हमें एक ही तस्वीर में अलग अलग दृश्य नज़र आते हैं, कई बार हमें छिपी हुई चीज़ों को ढूँढना होता है, कई बार हमें तस्वीर में सबसे अलग चीज़ों को बताना होता है।

Optical Illusion में छिपा है 8

आज का टेस्ट भी बहुत मज़ेदार है। आपके सामने तस्वीर मौजूद हैं जिसमें आपको 1, 2 और 3 के ढेर सारे गोले नज़र आ रहे होंगे। लेकिन जब आप इसे ध्यान से देखेंगे तो आपको इनमें से एक 8 भी नज़र आएगा। आपका चैलेंज यह है कि आपको इस आठ को मात्र 10 सेकंड में ढूँढना है।

पहली नज़र में आपको लगेगा कि यहाँ पर कोई भी 8 मौजूद नहीं है। लेकिन जब आप ध्यान से देखेंगे तब आपको 8 आसानी से मिल जाएगा, तो क्या आप इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए तैयार है। अगर हाँ तो चलिए अब आपका समय शुरू होता है।

क्या आपको 8 नज़र आया

क्या आपको छिपा हुआ 8 नज़र आया, अगर हाँ तो बहुत बहुत बधाइयाँ। अगर आपको अभी तक छिपा हुआ 8 नज़र नहीं आया है, तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है, आप इसे सॉल्व करने के लिए थोड़ा और समय ले सकते हैं। अगर आपको यह टेस्ट मज़ेदार लगा है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी शेयर करें और देखें कि उन्हें 8 को ढूंढने में कितना समय लगता है।

Optical Illusion का उत्तर

Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews