क्या आपकी नजरें हैं बाज जैसी तेज? 30 सेकंड में ढूंढें गलत प्लेइंग कार्ड

Optical Illusion: क्या आपकी नजरें इतनी तेज हैं कि आप किसी भी चीज़ को पलभर में पकड़ लें? अगर हां, तो यह ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज आपके लिए है, तस्वीर में बिखरे हुए ढेर सारे प्लेइंग कार्ड्स में से एक कार्ड ऐसा है, जिसमें गड़बड़ी है।
Optical Illusion

Optical Illusion: दुनिया भर में लोग ताश खेलने बहुत पसंद करते हैं। हर उम्र के लोग ताश खेलते हैं, कभी मस्ती के लिए तो कभी जादू दिखाने के लिए। अभी कुछ दिनों से एक ताश के पत्तों का ऑप्टिकल इल्यूजन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस तस्वीर में कई ताश के पत्ते बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इनमें से एक पत्ता गलत है, दरअसल उस पत्ते पर निशान ठीक नहीं है, और यह पहचानना बहुत मुश्किल है और केवल बहुत तेज नजर वाले ही इस अलग पत्ते को पहचान सकते हैं।

ढूंढें पत्ते की छिपी हुई गड़बड़ी

जैसा कि आमतौर पर देखा जाता है, कि ताश के पत्तों की डिजाइन के लिए दो रंग का इस्तेमाल होता है जो की लाल और काला है। क्लब्स और स्पेड्स काले पत्ते होते हैं, जबकि डायमंड और हार्ट्स लाल पत्ते होते हैं। इस तस्वीर में एक पत्ते की डिजाइन गलत है यानी उसकी कुछ डिटेल्स सही नहीं है। क्या आप 30 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं? देखिए क्या आप उसे पत्ते को ढूंढ सकते हैं।

क्या आपकी नजरें पकड़ पाईं ये गलती?

जरा ध्यान से देखिए और जल्दी से उसे पेट को ढूंढे। क्या आपने उसे खोज लिया? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, हम आपको बताते हैं। ऊपर दी गई तस्वीर में उसे गलत पेट की जगह साफ दिख रही है। वह पत्ता टेन ऑफ क्लब्स है, लेकिन उस पर स्पेडस का निशान बना हुआ है। ऐसा माना जाता है अगर आप इसे 30 सेकंड के अंदर पहचान लेते हैं, तो आपकी बुद्धि औसत से ज्यादा तेज है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews