Hindi News

केवल 2% लोग ढूंढ पाएंगे छिपा हुआ खरगोश, क्या आप उन्हीं में से हैं?

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Optical Illusion: क्या आप भी अपनी नज़रें तेज समझते हैं? एक दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने के लिए तैयार हो जाइए, इस चुनौती में केवल 2% लोग ही उस छिपे हुए खरगोश को 7 सेकंड में ढूंढ पाते हैं।
केवल 2% लोग ढूंढ पाएंगे छिपा हुआ खरगोश, क्या आप उन्हीं में से हैं?

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड बन चुका है। यह कुछ इस तरह की तस्वीर होती हैं, जो दिखने में तो बिल्कुल साधारण सी नजर आती है। लेकिन असल में यह हमारी आंखों को धोखा देती है।

ऑप्टिकल इल्यूजन में दिखाई गई तस्वीर कुछ इस तरह से होती हैं, जिनमें हमें एक ही तस्वीर में अलग-अलग प्रकार के दो या दो से ज्यादा दृश्य नजर आते हैं। जिस भी व्यक्ति को जो भी दृश्य पहले नजर आता है, उससे उसके व्यक्तित्व के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion)

कई बार ऑप्टिकल इल्यूजन में कुछ तस्वीरें ऐसी होती है, जिनमें कुछ ना कुछ चीज छिपी हुई होती है, हमें उन छिपी हुई चीजों को ढूंढना होता है। यह पहेली और भी मजेदार बन जाती है। जब हमें तय समय पर चीजों को ढूंढना होता है। कई बार चीजों को ढूंढने के लिए 5, 8 या फिर 10 सेकंड का समय दिया जाता है।

7 सेकंड में ढूंढे छुपा हुआ खरगोश

आज हम आपके लिए एक मजेदार टेस्ट लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको छिपा हुआ खरगोश ढूंढना है, इस खरगोश को ढूंढने के लिए आपके पास केवल 7 सेकंड का समय है। जैसा कि आप देख सकते हैं तस्वीर में एक कपल अपने कुत्ते के साथ जंगल में चल रहा है और एक लोमड़ी और तितली भी इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रही है, इन सब के बीच एक खरगोश भी छुपा हुआ है जो शायद आपको आसानी से नजर नहीं आएगा लेकिन जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको वह छिपा हुआ खरगोश नजर आ जाएगा, तो क्या आप इस मजेदार टेस्ट को 7 सेकंड में करने के लिए तैयार है, तो चलिए शुरू होता है आपका समय।

हिंट की मदद से ढूंढे खरगोश

चलिए हम आपको कुछ ऐसे साधारण हिंट देते हैं जिनकी मदद से आप खरगोश को आसानी से ढूंढ पाएंगे। तस्वीर में जितनी भी चीज आपको दिखाई दे रही है खरगोश भी उन्हीं के अंदर है और उन्हीं के रंगों में रंगा हुआ है जिस वजह से शायद आपको खरगोश को ढूंढने में परेशानी हो रही है एक बड़ा हिंट यह भी है कि अगर आप सोच रहे हैं कि खरगोश सफेद रंग का होगा तो आप गलत है क्योंकि इस तस्वीर में खरगोश सफेद रंग का नहीं है।

Optical Illusion

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews