क्या आपकी लव लाइफ में भी है डर का घर? पहली नजर में दिखाई चीज करेगी खुलासा

Optical Illusion: क्या आपके रिश्ते में कोई छुपा हुआ डर है, जिसे आप खुद भी नहीं समझ पाए हैं? कई बार हमारी भावनाएं और डर हमारे रिश्तों पर असर डालते हैं, लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पाते। ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा तरीका है, जिससे आपके मन में छिपे डर सामने आ सकते हैं।
Optical Illusion

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं जिन्हें अलग अलग लोग अलग अलग तरह से देख सकते हैं। यह हमारी आँखों और दिमाग़ के बीच तालमेल को परखते हैं, कई बार ये हमारी आँखों और दिमाग़ को धोखा देने का काम भी करते हैं। इन तस्वीरों में कला और विज्ञान का मिश्रण हमें बख़ूबी नज़र आता है।

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों का दिमाग़ तेज होता है जिनकी नज़रें तेज होती है वे लोग इस तरह की तस्वीरों को कम समय में ही हल कर लेते हैं। इन तस्वीरों का मक़सद सिर्फ़ मनोरंजन करवाना ही नहीं है बल्कि, दिमाग़ और आँखों की एक्सरसाइज करवाना भी है। जब हम इस तरह की तस्वीरों को हल करते हैं तो हमारा दिमाग़ अलग तरीक़े से सोचने पर मजबूर हो जाता है, और हमारी यहाँ के अलग अलग नज़रिए को देखने के लिए उत्सुक होती है।

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion)

ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट कई प्रकार के होते हैं, कभी कभी हमें छिपी हुई चीज़ों को ढूँढ लेना होता है, कभी कभी हमें तस्वीर में मौजूद सबसे अलग चीज़ों को देखना होता है, वहीं कई बार हमें ई की तस्वीर में अलग अलग दृश्य नज़र आते हैं जो भी व्यक्ति जिस भी दृश्य को पहले देखता है ,उससे उसकी पर्सनालिटी के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज का टेस्ट भी कुछ इसी तरह है।

आपके सामने एक तस्वीर मौजूद है जिसमें आपको कई तरह के दृश्य दिखाई दे रहे होंगे, जैसे एक महिला का चेहरा, घुड़सवार सैनिक, और घोड़ा। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति जिस भी चीज़ को सबसे पहले देखता है उसे यह पता लगाया जा सकता है कि वह अपनी लव लाइफ़ में किस चीज़ को लेकर सबसे ज़्यादा डरता है।

क्या आपने सबसे पहले महिला को देखा?

अगर आपने इस तस्वीर में सबसे पहले महिला को देखा है तो इसका मतलब है कि आप अपनी ज़िंदगी में नींद को बहुत अहमियत देते हैं। आपको प्यार में पड़ना अच्छा लगता है, प्यार में रखकर आप बेहद ख़ुश रहते हैं, लेकिन आप अपनी नींद का समझौता नहीं कर सकते, और आपका पार्टनर रात में आपसे बात कर रहा है तो आप हमेशा नींद को ही प्राथमिकता देते हैं।

क्या आपने पहले घुड़सवार सैनिकों को देखा?

अगर आपने इस तस्वीर में सबसे पहले घुड़सवार सैनिकों को देखा है तो इसका मतलब है कि आपको इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं आपका पार्टनर आपको इस बात के लिए न छोड़ दें, कि आप उनके लिए पर्फेक्ट नहीं है या आप सही ढंग से नहीं रहते हैं। दरअसल, आपको ऐसा कोई पार्टनर मिलेगा या फिर आपके पास मौजूद है जिसे हर चीज़ पर पर्फेक्ट अच्छी लगती है जो चाहता है कि आप हमेशा अच्छे दिखें और अच्छी तरह से रहे।

क्या आपने सबसे पहले घोड़े को देखा?

अगर आप इस तस्वीर में सबसे पहले घोड़े को देखा है तो इसका मतलब है कि आपको हमेशा इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं आपको प्यार में अस्वीकार न किया जाए। आपको हमेशा इस बात का डर लगता है कि कहीं आप भी अपनी भावनाओं को किसी के सामने रखा तो उसका रिएक्शन कैसा रहेगा? आपके मन में यह डर रहता है कि शायद आपको लोग एक्सेप्ट नहीं करेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews