अगर आपकी नजरें हैं बाज जैसी, तो ढूंढे दो छिपी हुई बिल्लियां, टाइम है सिर्फ 5 सेकंड!

क्या सच में आपको ऐसा लगता है कि आपकी नज़रें तेज़ है? तो चलिए आज़माते हैं इस मज़ेदार ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) चैलेंज को अपनाकर, इस फ़ोटो में दो बिल्लियाँ छिपी हुई है, लेकिन खास बात यह है की आपको इन बिल्लियों को 5 सेकंड में ढूंढना है, कुछ ही लोग इसे दिए गए समय में ढूंढ पाते हैं।
Optical Illusion:

ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा चैलेंज होता है, जो आँखों को धोखा देने का काम करता है। ये फ़ोटो इस तरह बनायी जाती है कि आपकी नज़रें और दिमाग़ कन्फ्यूज हो जाता है। ये फ़ोटो कई बार जैसी दिखाई देती है असल में वह वैसी नहीं होती है।

वैज्ञानिक रिसर्च में ऐसा पाया गया है कि इन पहेलियों को हल करना न सिर्फ़ दिमाग़ को तेज करता है बल्कि आपकी समझने की ताक़त, फ़ोकस और पैटर्न पहचानने की क्षमता को भी बढ़ाता है। अगर आप इन टेस्ट को जल्दी हल कर लेते हैं, तो यह आपके तेज दिमाग़, तेज फ़ैसले लेने की ताक़त और बेहतर ऑब्जर्वेशन स्किल को दर्शाता है।

इस Optical Illusion की खास बात क्या है?

आज का टेस्ट भी बड़ा ही मज़ेदार है। आपके सामने एक फ़ोटो मौजूद है, इस पुरानी सी दिखने वाली फ़ोटो में दो बिल्लियां छिपी हुई है। पहली नज़र में यह आपको एक साधारण फ़ोटो नज़र आ रही होगी, जिसमें आदमी अख़बार बढ़ रहा है और एक महिला बग़ल में बैठी है, आप देखेंगे कि एक बच्चा फ़र्श पर खेल भी रहा है। लेकिन शायद जो आपको आसानी से नहीं दिख रहा है वह भी इस फ़ोटो में कहीं न कहीं छिपा हुआ है, हम बात कर रहे हैं दो बिल्लियों की। जब आप इस फ़ोटो को ध्यान से देखेंगे, तब आपको छिपी हुई बिल्लियाँ नज़र आ जाएंगी। तो क्या आप उन बिल्लियों को पाँच सेकंड में ढूंढ लेने के लिए तैयार हैं।

क्या आपको छिपी हुई बिल्लियाँ मिल गई है, अगर हाँ तो बहुत बहुत बधाइयाँ। अगर आपको अभी तक छिपी हुई बिल्लियां नहीं मिली है, फ़ोटो को ध्यान से देखिए, उसमें बने शैडो, लाइनों और सिलवटों को ग़ौर से देखिए। कई बार जब हम चीज़ों को अलग नज़रिए से देखते हैं तो हमें जवाब मिल जाता है।

निचे दिया गया है इस Optical Illusion का उत्तर
Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews