Social media viral : कितना हाइजीनिक है ऑनलाइन खाना मंगाना! Zomato से आए नूडल्स में निकला कॉकरोच

Social media Viral

Social media viral : भूख लगी है और खाना बनाने का मन नहीं, मेहमान आ रहे हैं और समय नहीं, तबीयत ठीक नहीं लग रही या फिर मूड नहीं किचन में जाने का..ऐसी किसी भी कंडीशन में अब हमारे लिए सैंकड़ों तरह के फूड आयटम्स एक क्लिक की दूरी पर मौजूद हैं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने जो सहूलियत दी है, उसके बाद अब किसी भी समय हमारी पसंद का भोजन हमारे दरवाज़े पर आ सकता है।

जोमैटो से मंगाया खाना

अगर बना बनाया खाना मिल जाए तो भला इससे अच्छा क्या होगा। पहले के ज़माने में ज्यादातर लोग बाहर जाते थे अगर घर पर खाने का मूड नहीं है या फिर कोई खास मौका है तो। लेकिन आज ऑनलाइन फूड डिलीवरी ने इस अनुभव को और आसान कर दिया है। अब हम घर बैठे किसी भी तरह का भोजन मंगवा सकते हैं। ये बात है तो बहुत सुविधाजनक, लेकिन कई बार कुछ घटनाएं ऐसी भी सामने आ जाती हैं..जिसके बाद खाने की गुणवत्ता और हाइजीन को लेकर सवाल उठने लगते हैं।

नूडल्स में निकला कॉकरोच 

ऐसा ही एक मामला सामने आया है गुरुग्राम से। एक्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए Sonai Acharya नाम के यूजर ने लिखा है कि उनके खाने में मरा हुआ कॉकरोच पाया गया। इसे लेकर उन्होने अपनी पोस्ट में कहा है ‘अभी जोमैटे से खाना ऑर्डर करने का एक। भयानक अनुभव हुआ। Auntie Fug’s से जापानी मिसो रेमन चिकन का ऑर्डर दिया और मेरे भोजन में कॉकरोच निकला! बिल्कुल अस्वीकार्य और घृणित, यहां गुणवत्ता नियंत्रण से गंभीर रूप से निराश हूं।’ इसके साथ उन्होने खाने की तस्वीर भी शेयर की है। इस पोस्ट पर जोमैटो ने अपने आधिकारिक हैंडल से कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ है। हम इस अनुभव को बदलने में मदद करना चाहते हैं। कृपया हमें जांच करने के लिए कुछ समय दें, हम यथाशीघ्र आपसे संपर्क करेंगे।’ फिलहाल इस पोस्ट पर नेटिजन्स भी तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और ज्यादातर लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews