पापा ने किया बेटी की गुड़िया के कपड़ों को प्रेस, देखिये क्यूट Video

पापा ने किया बेटी की गुड़िया के कपड़ों को प्रेस, देखिये क्यूट Video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बेटियों को अक्सर ‘पापा की परी’ ‘डैड प्रिंसेस’ या फिर ‘डेड लिटिल गर्ल’ कहकर पुकारा जाता है। इसके पीछे होता है वो खास बॉन्ड जो एक पापा और बेटी शेयर करते हैं। बेटी का पिता बनने के बाद एक पुरुष में जितने बदलाव आते हैं, वो किसी और वजह से कभी शायह ही मुमकिन हो। इसीलिए पापा अपनी बेटी के लिए वो सब भी करने को तैयार हो जाते हैं, जो आम तौर पर वो कभी भी न करें।

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के अच्छी खबर, ताइवान की कंपनी ने की भारतीय बाजार में एंट्री, मिलेगी ये सुविधा

आज हम आपको ऐसा ही एक क्यूट वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसमें एक डैडी अपनी बेटी की डॉल्स के कपड़ों पर प्रेस कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में हम देखते हैं कि बच्ची की मम्मी कैमरा से शूट करते हुए उसके रूम में आती है और अपने पति से पूछती है कि ये क्या हो रहा है। वो देखती है कि बच्ची के पिता उसकी गुड़िया के कपड़ों में इस्त्री कर रहे हैं। वो कारण पूछती है तो डैडी बेटी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि उसने ऐसा करने को कहा है। इस समय बच्ची दूसरे पलंग पर आराम से बैठकर सारा नजारा देख रही है।

मां ये देखकर हंस पड़ती है और अपने पति से लॉन्ड्री में मदद करने को कहती है। लेकिन वो कहता है कि पहले बेटी का काम खत्म करेगा उसके बाद कोई दूसरा काम किया जाएगा। ये बहुत ही क्यूट वीडियो है जिसमें एक पापा अपनी बेटी की खुशी के लिए उसकी गुड़िया के ढेर सारे कपड़ों में प्रेस कर रहे हैं। ये देखना भी मजेदार है कि वो एक छोटी सी पिंक कलर की कुर्सी पर बैठे हुए हैं जो शायद उनकी बेटी की ही है। बेटी के कमरे में उसकी कुर्सी पर बैठे ये डैडी सच में क्यूट हैं और इस वीडियो को लोग पर बहुत पसंद कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews