जब मिट्ठू मियां बन गए डेंटिस्ट, खेल खेल में किया ऐसा कारनामा जिसे देखकर रह जाएंगे दंग

Tota

सांकेतिक तस्वीर

Viral Video : दांतों की तकलीफ बहुत कष्टप्रद होती है। और अगर ये तकलीफ बच्चों को हो जाए तो मुश्किल कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन जिस तरह बच्चों का खानपान होता है, अक्सर ही उनके दांतों में कैविटी या कीड़े लगने की समस्या देखी जाती है। बाहर का खाना, फास्ट फूड, टॉफी चॉकलेट, आइसक्रीम की लत उनके दांतों की सेहत खराब कर देती है।

देखिए मिट्ठू डॉक्टर

ऐसे में जब बच्चों को डेंटिस्ट के पास ले जाया जाए तो भी परेशानी। डेंटिस्ट को देखते ही ज्यादातर बच्चों के आंसू निकल आते हैं। इंजेक्शन या दांत निकलवाने की तकलीफ के बारे में सोचकर ही उनकी परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन अगर बच्चों को कोई तोता डेंटिस्ट मिल जाए तो ? ये सवाल अजीबोगरीब लग सकता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मिट्ठू मियां डेंटिस्ट का काम करते नज़र आ रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर bebeginsayfasi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें हम देखते हैं कि एक क्यूट सा मिट्ठू है जो बच्चे के मुंह के पास खेल रहा है। बच्चा मुंह खोलता है और हमें एक कीड़ा लगा हुआ दांत नजर आता है। अचानक खेल खेल में ही मिट्ठू बच्चे का वो खराब दांत निकाल देता है। खास बात ये कि इस दौरान न तो बच्चा रोता है न ही उसे कोई दर्द महसूस होता है। इस वीडियो को अब तक साढ़े 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि इस तरह का कोई भी प्रयोग घर पर न करें और किसी को भी इस तरह की समस्या होने डॉक्टर की सलाह लें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews