रतलाम : स्टेशन पर समय से पहले पहुंची ट्रेन, यात्रियों ने प्लेटफार्म पर किया गरबा, देखे वीडियो

रतलाम : स्टेशन पर समय से पहले पहुंची ट्रेन, यात्रियों ने प्लेटफार्म पर किया गरबा, देखे वीडियो

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम स्टेशन से एक मन को खुश कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां यात्रियों ने खाली समय में जमकर डांस किया। दरअसल, बीती रात बांद्रा हरिद्वार ट्रेन अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पहले करीब 10.15 बजे रतलाम स्टेशन प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची और यहां ट्रेन का 10 मिनट के लिए स्टॉपेज भी था। जिस कारण ट्रेन काफी देर प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इस दौरान बोरियत को दूर करने के लिए ट्रैवल कर रहे एक ग्रुप ने ऐसे डांस मूव्स दिखाए कि उन्हें देख दूसरे पैसेंजर्स भी उनके साथ नाचने लगे।

ये भी पढ़े … मंदिर-मस्जिद की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, बीजेपी नेता को भी पीटा

ग्रुप ने मोबाइल पर ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाए सहित दूसरे बॉलीवुड हिट्स पर जमकर गरबा किया। प्लेटफार्म से गुजरने वाले लाेग गरबा देखने के लिए खड़े हाे गए। वहीं कुछ लोग तो उनके साथ गरबा खेलने लगे।

इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रहा है। तो आप इसका मजा लेने से क्यों चूकते है?

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews