Video : लोगों ने हाथी के बच्चे के साथ की शरारत, इस तरह मिला जवाब

Video : लोगों ने हाथी के बच्चे के साथ की शरारत, इस तरह मिला जवाब

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया तरह तरह के फोटोग्राफ्स और वीडियो से भरा हुआ है। इसमें हर कैटेगरी में कमाल के नजारे देखने को मिलते हैं। वाइल्ड लाइफ में भी ऐसे अनोखे वीडियो हैं जो हमें एक नई दुनिया की सैर पर ले जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

इसमें दिख रहा है कि हाथियों का झुंड है जिसमें एक बच्चा भी है। वीजियो शायद किसी नेशनल पार्क का है और यहां एक जीप खड़ी है जिसमें कुछ लोग हाथियों को देख रहे हैं। तभी किसी ने हाथी के बच्चे को देखकर कोई शरारत भरा इशारा कर दिया। बस इतना देखना था कि हाथी का बच्चा उन्हें चुनौती देने वाले अंदाज में उनकी तरफ दौड़ने लगा। उसके हावभाव से साफ लग रहा है कि वो चेतावनी दे रहा है मुझसे पंगा मत लेना। ये देखकर वीडियो बनाने वाले लोगों के हंसने की आवाज सुनाई देती है। ये एक बहुत ही क्यूट वीडियो है जिसमें हाथी का बच्चा अपने नटखट और आक्रामक दोनों तेवर दिखा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews