MP में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹100 पार, जाने भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरों में कैसा रहा ईंधन का कारोबार    

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (price of petrol and diesel in MP) में कोई खास बदलाव नहीं हुए। हालांकि अब भी प्रदेश में ईंधन की अब 100 रुपए से अधिक है। आज MP में पेट्रोल की कीमत ₹119.21 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.16 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। बता दें की 6 अप्रैल के बाद से ही ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुए, हालांकि यह उम्मीद है की आने वाले दिनों के ईंधन की कीमत घटे। अगर मालवा, बडवानी, बेतूल, बुरहानपुर, डिंडोरी, गुना, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सिओनी, शिवपुरी और सीधी में पेट्रोल की कीमत ₹119 प्रति लीटर के आसपास देखी गई, तो वही अलीराजपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, रीवा, शहडोल, श्योपुर, उमरिया में पेट्रोल की कीमत ₹120 प्रति लीटर के आसपास रही।

यह भी पढ़े… 1 May 2022: 1 मई से होने वाले है ये बड़े बदलाव, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर?

उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, मंदसौर, मंडला, जबलपुर, हरदा, ग्वालियर, देवास, दातिया, दमोह और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 118 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अनुपुर में आज पेट्रोल की कीमत 121.30 रुपए प्रति लीटर देखी गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। सस्ते पेट्रोल की बात करें तो भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर और सीहोर में आज पेट्रोल की कीमत ₹117 प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews