Video : जब लड़की ने की खुद पेट्रोल भरने की कोशिश, ये हुआ नतीजा

Video : जब लड़की ने की खुद पेट्रोल भरने की कोशिश, ये हुआ नतीजा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं ‘जिसका काम उसी को साजे’..लेकिन कई बार हमें वो काम भी करने पड़ते हैं जिसमें हमें कोई महारत नहीं। ऐसे में हास्यास्पद स्थितियां भी बन जाती है। हालांकि ऐसी स्थिति में किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, लेकिन विशुद्ध हास्य में कोई बुराई नहींं। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

ट्विटर पर भिड़े MS Dhoni और Gautam Gambhir के फैंस, ये है वजह

ये एक पेट्रोल पंप का दृश्य है जहां एक लड़की अपनी गाड़ी में खुद पेट्रोल भरने की कोशिश कर रही है। वीडियो में हम देखते हैं कि ये सेल्फ सर्विस पंप है और लड़की के हाथ में पेट्रोल भरने वाला पाइप है। लेकिन उसकी गाड़ी कुछ दूर खड़ी है जहां तक पाइप पहुंच नहीं रहा है। इस सारे नजारे को किसी दूसरी गाड़ी में बैठे कुछ लोग रिकॉर्ड कर रहे हैं और साथ में कमेंट्री भी चल रही है। लड़की काफी कोशिश करती है लेकिन पाइप उसकी कार तक नहीं पहुंच पाता। फिर वो अपनी गाड़ी को घुमाकर लगाती है। अब उसके सामने समस्या है पेट्रोल कैबिनेट खोलने की।

लग रहा है कि उसे गाड़ी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। आखिर काफी जद्दोजहद के बाद वो उसमें भी कामयाब होती है। इस बीच जो लोग वीडियो बना रहे हैं वो बीच बीच में थोड़ा हंसते हैं और ये भी मनाते हैं कि वो इस काम को कर पाए। आखिर में जब लड़की पेट्रोल भरकर निकलने लगती है तो वो ताली बजाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। ये एक मजेदार लेकिन क्यूट वीडियो है जहां हम देखते हैं कि हर नई चीज को सीखना थोड़ मुश्किल भले हो, लेकिन कोशिश करने पर वो हो ही जाता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews