Viral Video : पायलट ने बताया क्यों खुली रखनी चाहिए फ्लाइट की विंडो शील्ड, छूटी हंसी की फुहारें

Viral Video : पायलट ने बताया क्यों खुली रखनी चाहिए फ्लाइट की विंडो शील्ड, छूटी हंसी की फुहारें

The pilot told the safety instructions in an interesting way : कुछ समय पहले पायलट कैप्टन मोहित तेवतिया का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो हिंदी में में शायराना तरीके से अनाउंसमेंट कर रहे थे। अब एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं और इस बार उन्होने बताया है कि टेक ऑफ और लैंडिंग के समय फ्लाइट की विंडो शील्ड क्यो खुली रखनी चाहिए।

अक्सर मजाक में कहा जाता है कि किसी डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन पढ़ना और पायलट का अनाउंसमेंट समझना बेहद मुश्किल है। अक्सर फ्लाइट में बैठने वाले ये शिकायत करते हैं कि पायलट का अनाउंसमेंट इस अंदाज़ में होता है जो समझ नहीं आता। बात सिर्फ अंग्रेज भाषा की नहीं, उनके लहज़े की भी है। लेकिन कैप्टन मोहित तेवतिया की भाषा और अंदाज़ दोनों कुछ ऐसा है कि लोग उनके मुरीद हो जाते हैं। एक बार फिर उनका वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वो हिंदी में बता रहे हैं तीन वो जरूर कारण कि क्यों आपको अपनी विंडो शील्ड को ओपन रखना चाहिए।

उन्होने सुरक्षा निर्देश देते हुए कहा कि ‘पहला कारण है कि आपकी आंखों की पुतलियां बाहर के अंधेरे के हिसाब से एडजस्ट हो पाए और किसी भी आपात स्थिति में बाहर निकलना हो तो कम से कम वक्त में हो जाए। दूसरा कारण है कि आप और क्रू देख सकते हैं कि कोई एग्जिट ब्लॉक तो नहीं तो आप उसकी तरफ नहीं जाएंगे। तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण है कि आप खूबसूरत फोटो और वीडियो ले पाए अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए।’ इतना कहते ही वो खुद ही हंसने लगते हैं और फिर कहते हैं कि मज़ाक कर रहा हूं। उनका ये अंदाज़ सभी को काफी पसंद आ रहा है और अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Mohit Teotia (@poeticpilot_)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews