Viral Video : पायलट ने हिंदी में किया मज़ेदार अनाउंसमेंट, कहा ‘बीवी का रखें ध्यान नहीं तो चला सकती है तीर कमान’

Viral Video : पायलट ने हिंदी में किया मज़ेदार अनाउंसमेंट, कहा ‘बीवी का रखें ध्यान नहीं तो चला सकती है तीर कमान’

Pilot made announcement in poetic way : अक्सर मजाक में कहा जाता है कि किसी डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन पढ़ना और पायलट का अनाउंसमेंट समझना बेहद मुश्किल है। अक्सर फ्लाइट में बैठने वाले ये शिकायत करते हैं कि पायलट का अनाउंसमेंट इस अंदाज़ में होता है जो समझ नहीं आता। बात सिर्फ अंग्रेज भाषा की नहीं, उनके लहज़े की है। जिस तरह वो अनाउंस करते हैं अक्सर लोगों के सिर के ऊपर से सारी बात चली जाती है।

लेकिन हाल ही में एक पायलट ने अपनी फ्लाइट में कुछ इस अंदाज़ में बात कही कि अब वो वीडियो वायरल हो रहा है। ये हैं कैप्टन मोहित तेवतिया जिनका इंस्टाग्राम पेज पोएटिक पायलट के नाम से हैं। एक फ्लाइट में उन्हें हिंदी में शायराना तरीके से कहते सुना गया ‘ज़मी से ऊपर खूबसूरत होगा आसमान, किसी भी आपातकालीन स्थिति में रखें अपनी निजी बीवी का ध्यान, क्योंकि अगर नज़र भटकी तो चला सकती है तीर कमान।’ इतना कहते कहते खुद मोहित तेवतिया हंस पड़े और पूरे विमान में भी हंसी की लहर दौड़ गई। लोगों ने तालियां बजाकर उनका तारीफ की।

ये फ्लाइट किसी और कारण से भी बहुत महत्वपूर्ण थी। पायलट ने बताया कि पहली बार इसमें उनकी मां और एक साल का बेटा भी सफर कर रहे हैं। इस खास शैली के कारण उनकी ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  उनके इंस्टाग्राम पेज के नाम से भी लगता है जैसे उनकी शेरो शायरी में खासी दिलचस्पी है और उनका अंदाज़े-बयां भी कमाल का है। लोग अब उनकी इस अदा के कायल हो गए हैं और इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mohit Teotia (@poeticpilot_)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews