
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। राखी सावंत (Rakhi Sawant) को ड्रामा क्वीन यूं ही नहीं कहा जाता। वो अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करती रहती हैं कि चर्चाओं में आ जाती हैं। इस बार भी लॉकडाउन में कुछ ऐसा ही किया। रात के वक्त राखी सावंत अपनी बिल्डिंग के नीचे ‘मस्तानी’ के गेटअप में दिखीं।
1 जून से मध्य प्रदेश के सभी नेशनल पार्क होंगे अनलॉक, वन मंत्री बोले- मिलेगा रोजगार
अब राखी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो दीपिका पदुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी की तरह ‘मस्तानी’ के गेटअप में थीं। इसी दौरान उन्हें कुछ लोग दिखे तो राखी मजाक करते हुए पूछने लगी ‘क्या तुम बाजीराव हो।’ इसपर वहां खड़े शख्स ने जवाब दिया कि ‘मैं डिब्बा वाला हूंं और लोगों के खाने का डिब्बे पहुंचाता हूं।’ तब राखी जवाब देती है कि ‘मैं मस्तानी हूं, आप डिब्बा वाला हो तो कल से मुझे भी डिब्बा भिजवा देना।’ इस वीडियो पर अब लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि इनका इलाज कराओ तो कोई लिख रहा है ये सिर्फ राखी ही कर सकती है। बहरहाल, ये वीडियो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

