Rare Video : क्या आपने देखा है मीना कुमारी और अशोक कुमार का ये विज्ञापन, देखिए 1953 का दुर्लभ वीडियो

Ashok Kumar

Rare Video : आपने  फिल्मी सितारों को कई विज्ञापनोंं में देखा होगा। बड़े बड़े ब्रांड्स अक्सर अपने प्रमोशन के लिए सेलिब्रिटिज़ को लेना पसंद करते हैं। माना जाता है कि उनकी लोकप्रियता का असर  प्रोडक्ट्स पर भी पड़ेगा और लोग उनके प्रभाव में आकर इन्हें खरीदेंगे। और ऐसा होता भी है..अपने प्रिय कलाकार, खिलाड़ी या ऐसी ही किसी हस्ती को किसी उत्पाद का प्रचार करते देखना कहीं न कहीं असर तो डालता ही है। यही वजह है कि बड़े बड़े सेलेब्स को ऊंची कीमत देकर प्रोडक्ट का विज्ञापन करने के लिए साइन किया जाता है।

मीना कुमारी और अशोक कुमार का दुर्लभ वीडियो

ये माकेर्टिंग स्ट्रेटजी आज की नहीं है। सालों पहले से समाज में रूतबा रखने वाले लोगों को किसी उत्पाद या सेवा के प्रमोशन के लिए साइन किया जाता रहा है और पहले भी सितारे इस तरह के विज्ञापन करते रहे हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही दुर्लभ वीडियो लेकर आए है। इसमें बेहतरीन अदाकार मीना कुमारी और अशोक कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं। ये 1953 का एक विज्ञापन है जिसमें ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ये दो बेहतरीन कलाकार एक ‘डनलो पिलो’ के एड में दिखाई दे रहे हैं।

‘डनलो पिलो के विज्ञापन में फिल्मी दुनिया के दो बेहतरीन सितारे’

वीडियो में मीना कुमार एक घर में खड़ी हैं जो अशोक कुमार का है। इसमें बताया गया है कि मीना कुमारी अशोक कुमार के घर अपनी फिल्म ‘परिणीता’ के बारे में चर्चा करने के लिए इकट्ठे हुए है। यहां एक आवाज सुनाई दे रही है जो इन दोनों से बात कर रही है और अशोक कुमार के घर की तारीफ हो रही है। उनके घर की सजावट के बारे में कहा जा रहा है कि वो बहुत सुंदर सजाया गया है और आखिर में आती है ‘डनलो पिलो’ दिखाया जाता है। इसमें कहा गया है कि कई और लोगों की तरह अशोक कुमार ने भी अपने घर को सबसे बेहतर कुशन से सजाया है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर theiconicarchives नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews