
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर कमाल कमाल के वीडियो होते हैं। हर कैटेगरी में इतनी नई चीजें देखने को मिलती हैं कि कई बार हमें भरोसा नहीं होता। इनसे हम ये भी सीखते हैं कि दुनिया में शायद कुछ भी असंभव नहीं। खासकर वाइल्ड लाइफ वीडियो में तो हमें आश्चर्यजनक चीजें देखने को मिलती हैं। वहीं पालतू जानवर कितना कुछ सीख लेते हैं इंसान की सोहबत में, ये भी पता चलता है।
विज्ञापन जिन्होने ब्रांड को दी नई पहचान, घर घर तक पहुंची कंपनी
आज हम आपके लिए एक अनोखा वीडियो लेकर आए हैं जिसमें एक चूहा है। ये चूहे महाराज एक स्कूटर की सवारी कर रहे हैं। अब आप कहेंगे कि इसमें भला क्या खास है। तो खास ये कि चूहा एक खिलौना स्कूटर की सवारी कर रहा है और उसपर बैठकर वो खुद एक खिलौने की तरह दिख रहा है। ये एक टॉय स्कूटर है जिसमें लाइट और साउंड होता है। इसपर बैठकर चूहे महाराज शान की सवारी कर रहे हैं।
ये महज़ सा सेकंड का वीडियो है, लेकिन इतना मजेदार है कि आप बार बार रिपीट करके देखेंगे। कई लोग घरों में चूहा पालते हैं…सफेद चूहा पालने का चलन ज्यादा है। हालांकि ये एकदम सफेद रंग का चूहा नहीं है लेकिन इसे देखकर लग रहा है कि पालतू है और जहां इसे पाला गया है वहां इसके तमाम नखरे भी उठाए जाते हैं। ये मजे से स्कूटर की सवारी कर रहा है और देखकर लगता है कि जल्द ही स्कूटर चलाने में एक्सपर्ट भी हो जाएगा।
— Hamsters (@hamstersmp4) September 13, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

